अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने कही ये बात
हाल ही में, अक्षय कुमार से उनकी अपकमिंग फिल्म 'रक्षा बंधन' के इवेंट में आर माधवन के बयान से जुड़ा सवाल किया गया। अभिनेता से पूछा गया कि माधवन के बयान पर उनका क्या जवाब है, तब उन्होंने कहा, 'क्या कहना चाहूंगा। भाई मेरी फिल्में खत्म हो जाती हैं। एक डायरेक्टर आता है, वह कहता है कि आपका काम खत्म, तो मैं क्या अभी झगड़ा करूं उसके साथ?' इस इवेंट में फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय भी थे और उन्होंने इस मामले पर कहा, 'इन्होने लोगों को बहकाया है कि 40-45 दिन में फिल्म पूरी हो जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है। इनके खुद 80-90 दिन लग जाते हैं।'