फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher Birthday: 67 साल के अनुपम खेर ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, 20 साल के लड़कों को दे रहे टक्कर

Mon, 07 Mar 2022 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर - फोटो : social media
अभिनेता अनुपम खेर आज 67 साल के हो गए हैं। अभिनेता ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1984 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'सारांश' से की थी। अनुपम खेर पिछले तीन दशकों से हिंदी सिनेमा में अपना योगदान दे रहे हैं और अब तक वह हिंदी सिनेमा में लगभग 500 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'ए थर्सडे' , 'स्पेशल 26', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'लम्हे', 'राम लखन', 'तेजाब' और 'सौदागर' उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर अनुपम खेर ने अपने फैंस को एक बार फिर चौंका दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : social media
फिट बॉडी में दिखे अनुपम 
उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें साझा कीं, जिसे देखकर उनके फैंस चौंक गए हैं। उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू मी। आज जब मैं अपने जीवन का 67वां वर्ष शुरू करने जा रहा हूं, इसके साथ ही मैं आप सभी के साथ अपने नए लक्ष्य को शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरी ये तस्वीरें पिछले कुछ सालों में मेरे द्वारा की गई धीमी प्रोग्रेस को दिखाती हैं। आज से 37 साल पहले आप एक युवा अभिनेता से मिले थे, जिसने अपने करियर की शुरुआत एक 65 वर्षीय व्यक्ति की भूमिका निभाकर की थी। अपने पूरे करियर में मैंने एक कलाकार के रूप में हर एक कोने को तलाशने की कोशिश की है। लेकिन इतना सब करने के बाद भी मेरे अंदर एक सपना था कि मैं फिट रहूं और सबको फिट दिखूं।"
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला
फिटनेस का सफर किया शुरू
अनुपम ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, "मैंने अपनी फिटनेस जर्नी स्टार्ट कर दी है और अपने इस सफर की हर चीज को मैं आपके साथ साझा करता रहूंगा। मैं अपनी इस यात्रा के हर अच्छे और बुरे दिनों को आपके साथ साझा करूंगा और मुझे उम्मीद है कि एक साल बाद आपको एक नया अनुपम खेर देखने को मिलेगा। मुझे मेरे इस सफर के लिए शुभकामनाएं दें।" इन तस्वीरों पर उनके प्रशंसक उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
मिलीं ढेरों बधाई
अभिनेता को उनकी इस पोस्ट पर उनके प्रशंसको के साथ बॉलीवुड से उनके को-स्टार्स भी उन्हें विश कर रहे हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन ने लिखा,'अमेजिंग, हैप्पी बर्थडे।' अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए सिकंदर खेर ने लिखा,"हैप्पी बर्थडे डैड।" सतीश कौशिक ने लिखा, "ग्रेट बॉडी, ग्रेट माइंड, ग्रेट एक्टर, ग्रेट फ्रेंड... मेरे प्यारे खेर साहब अपने शानदार परफॉर्मेंस के साथ इस साल को बेहतरीन बनाएं। जन्मदिन मुबारक हो। हमेशा खुश रहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कश्मीरी फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आएंगे नजर
अभिनेता अनुपम खेर आने वाले दिनों में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीरी फाइल्स' में नजर आएंगे। उनके साथ इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में होंगे। गौरतलब है यह फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुई घटना पर आधारित है।  
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें