फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: अब सतीश कौशिक के बारे में बातें नहीं करते अनिल कपूर और अनुपम खेर? भावुक कर देगी वजह

Mon, 30 Oct 2023 11:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर-अनिल कपूर-सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के साथ अनुपम खेर और अनिल कपूर की पक्की दोस्ती रही। इस साल मार्च में सतीश कौशिक के निधन के बाद अनुपम खेर बुरी तरह टूट गए। वह अब तक इस गम से उबर नहीं पाए हैं और अक्सर सतीश कौशिक से जुड़े इमोशनल किस्से सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। इतना ही नहीं, सतीश कौशिक के गुजरने के बाद अनुपम खेर एक गार्जियन की तरह उनके परिवार की देखभाल कर रहे हैं। हालांकि, अब वह और अनिल कपूर अपने दिवंगत मित्र के बारे में ज्यादा बातें नहीं करते।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अनुपम खेर के साथ साथ अनिल कपूर की दोस्ती भी सतीश कौशिक के साथ मजबूत रही। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने अपने दिवंगत दोस्त के बारे में बातें कीं। इस दौरान अभिनेता ने कहा कि सतीश के चले जाने का उन पर और अनिल कपूर पर बहुत असर पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद जब भी दोनों एक्टर मिलते हैं तो तो दिवंगत अभिनेता के बारे में ज्यादा बातें नहीं करते। इसकी वजह भी उन्होंने बताई।
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर ,सतीश कौशिक - फोटो : Instagram
अनुपम खेर ने आगे कहा कि वह सतीश कौशिक के निधन के गम से कभी उबर नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि सतीश कौशिक उनके लिए एक 'आदत' थे। सतीश आज कहीं भी हैं, लेकिन उन्हें उनकी याद हमेशा आती रहेगी। अनुपम खेर ने कहा, 'सतीश कौशिक हमेशा मेरे लिए खड़े रहते थे। हमेशा मुझे सुनते थे। उनकी जगह मेरी जिंदगी में कैसे कोई ले सकता है'?
Begum Akhtar: गजल, ठुमरी और दादरा की मल्लिका थीं बेगम अख्तर, जिंदगी से लड़कर गायकी को बनाया था अपना मुकद्दर

4 of 5
अनुपम खेर,सतीश कौशिक - फोटो : Instagram
अनुपम खेर ने आगे कहा कि उन्हें सतीश कौशिक के निधन की बातें करना बिल्कुल पसंद नहीं है, क्योंकि आज भी उनके बारे में बातें करते हुए उनकी आंखें नम हो जाती हैं। उन्होंने कहा, 'जिस उम्र में सतीश गए वह कोई जाने की उम्र नहीं थी। अभी उन्हें बहुत काम करने थे, जो बाकी रह गए। उनके जाने से मैं बिल्कुल अकेल हो गया हूं। उनके पास ढेरों आइडिया थे, प्लान थे और उनमें गजब की एनर्जी थी'।
Dalip Tahil: बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे दलीप ताहिल, एक रेप सीन के लिए अभिनेता ने खाया था तमाचा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर,सतीश कौशिक,अनिल कपूर - फोटो : Instagram
अनुपम खेर ने कहा, 'सतीश के निधन से मुझे उतना ही सदमा लगा, जितना मुझे अपने पिता के निधन पर हुआ। यश चोपड़ा के जाने के बाद भी मैं इसी तरह सदमे में आ गया था। मैं और अनिल कपूर किसी तरह सतीश के जाने के दुख का सामना कर रहे हैं, लेकिन हम जब भी मिलते हैं तो उनके बारे में बात नहीं करते, क्योंकि हमें पता है कि इससे बाकी अपसेट ही होंगे। लेकिन, जब भी मैं और अनिल साथ होते हैं तो बिना कुछ कहे भी सतीश की कमी महसूस होती ही है।
Shefali Shah: एमी अवॉर्ड के लिए नामांकित होने पर ऐसा महसूस कर रही हैं शेफाली शाह, बोलीं-काम है तो सब है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें