फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Step Children: इन सितारों ने सौतेले बच्चों को दिया सगे जितना प्यार, बॉन्डिंग से कायम की मिसाल

Mon, 20 Mar 2023 06:56 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये सितारे अपने सौतेले बच्चों को सगे जितना प्यार करते हैं। साथ ही बॉन्डिंग से मिसाल कायम करते नजर देखे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
पराए हुए अपने - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत के सितारों ने प्यार के मामले में समाज की रुढ़िवादी सोच को मात दी है। इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने पहले पार्टनर से अलग होकर दूसरी शादी रचाई। इन सेलेब्स ने नए जीवन साथी के साथ उनके बच्चों को भी स्वीकार किया। बी-टाउन के इन कपल्स ने कभी अपने हमसफर को उनके बच्चों से अलग नहीं किया, ना कभी ऐसी कोशिश की। इंडस्ट्री में कुछ ऐसी नामचीन हस्तियां भी हैं, जो अपने सौतेले बच्चे को जान से ज्यादा प्यार करती हैं। इनमें अनुपम खेर से लेकर किरण राव तक का नाम शामिल है-
विज्ञापन

2 of 6
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि जब अनुपम खेर ने किरण खेर से शादी की थी तब वह पहले से शादीशुदा थीं साथ ही उनका एक बेटा भी था। अनुपम खेर ने गौतम बेरी से किरण के अलगाव के बाद उनसे शादी रचाई साथ ही उनके बेटे को भी अपनाया। चार साल की नन्ही उम्र से सिकंदर अनुपम खेर के साथ रहे हैं और उन्हें अपना पिता मानते हैं। दोनों के बीच बेहद स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। बाप-बेटे के इस बेहतरीन डूओ ने लोगों के बीच एक मिसाल कायम की है। 
विज्ञापन

3 of 6
हेलेन - फोटो : सोशल मीडिया
हेलेन, सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं। सलीम के साथ निकाह करने के बाद हेलेन ने उनके तीनों बेटों सलमान, सोहेल और अरबाज खान को अपने बच्चों के रूप में स्वीकार किया। वहीं, इस दंपति के जायदाद के वारिस उनकी बेटी के साथ तीनों बेटे भी हैं। हेलेन अपने सभी बच्चों को बेइंतहा प्यार करती हैं।

4 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने अपने से 11 साल बड़े सैफ अली खान को पति के रूप में चुनकर हर किसी को हैरान कर दिया था। हालांकि, बेबो आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं, और लोगों को अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से 'फैमिली गोल' देती नजर आती हैं। करीना अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह अली खान के साथ सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह के दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम खान को भी बेशुमार प्यार करती हैं। 

Bollywood: शराब-सिगरेट की लत से दूर रहते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
विज्ञापन

5 of 6
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
दीया मिर्जा भी अपनी सौतेली बेटी समायरा पर जान छिड़कती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बेटी समायरा संग क्वालिटी टाइम की झलकियां दर्शाती हैं। बताते चलें कि दीया ने साहिल सांघा से तलाक लेने के बाद मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की। वैभव भी पहले से शादीशुदा थे और समायरा उनकी पहली पत्नी की बेटी हैं।

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने की शाहरुख की जमकर तारीफ, मैं हूं ना के क्लाइमैक्स का सुनाया दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किरण राव - फोटो : celebrity step parents, celebrity step families,
किरण राव और आमिर खान का रिश्ता खत्म हो गया है। लेकिन किरण, आइरा को अब भी बेशुमार प्यार करती हैं। किरण ने कभी भी आमिर की पहली पत्नी के बच्चों को अलग नहीं माना और उनके साथ हर सुख-दुख में खड़ी रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें