फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 80 के दशक की सुपरहिट हीरोइन थीं अनीता राज, 58 की उम्र में भी लगती हैं 30 की

Fri, 13 Aug 2021 09:24 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनीता राज - फोटो : Instagram: anitaraaj
80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अनीता राज 13 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। फिल्मों के साथ ही छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी अनीता 58 साल की हैं लेकिन उन्हें देखकर कोई भी उनकी असल उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। अनीता ने बॉलीवुड में जहां मिथुन और धर्मेन्द्र जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। वहीं टीवी में अनीता 'छोटी सरदारनी' और अनिल कपूर के शो '24' में नैना सिंघानिया के किरादर में नजर आ चुकी हैं। उनका जन्म 13 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ। अनीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म प्रेम गीत से की थी जिसके बाद वो रातों रात स्टार बन गईं। अनीता की जिंदगी हमेशा ही लोगों को लिए खुली किताब की तरह रही है। साल 1992 में उन्होंने सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली थी और बेटे के जन्म के बाद इंडस्ट्री से तौबा कर ली। हालांकि, साल 2012 में वो एक बार फिर से लाइमलाइट में आईं लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि उनके पति का महिला से छेड़खानी का केस बना। 
विज्ञापन

2 of 5
अनीता राज - फोटो : सोशल मीडिया
अनीता के पति सुनील हिंगोरानी पर एक महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगा था। इसके साथ ही उनके सोसाइटी के पड़ोसियों ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सोसाइटी के फंड से एक  करोड़ रुपये की हेराफेरी की है और उन पर तीन लाख अब भी बकाया है। हालांकि सुनील को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया था। फिल्मों से दूरी बना चुकीं अनीता का फैंस उनके फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे और जब भी उनसे पूछा जाता कि वो दोबारा बड़े पर्दे पर कब वापसी करेंगी तो उनका जवाब यही होता, 'अच्छा रोल मिलने पर जरूर करुंगीं।'
विज्ञापन

3 of 5
anita raj - फोटो : social media
बीच में ऐसी खबरें आईं कि अनीता को साल 2007 में फिल्म 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' में काम करने का ऑफर मिला था और उन्हें फिल्म की कहानी भी खूब पसंद आईं थी लेकिन फिल्म में सितारों की भीड़ की वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया था। 

4 of 5
Anita Raj - फोटो : file photo
बहुत कम लोग जानते हैं कि अनीता के पिता जगदीश राज हैं जिन्होंने कई सारी फिल्मों में ज्यादातर पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाया। हालांकि, जगदीश राज अब इस दुनिया में नहीं हैं। 28 जुलाई, 2013 को उनका निधन हो गया था। फिल्मों के अलावा अनीता ने कई सारे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है जिसमें 'आशिकी', 'ईना मीना डीका', '24' शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनीता राज
अनीता राज की खूबसूरती आज भी वैसी ही बरकरार है। 58 साल की उम्र में भी अनीता राज खुद को मेंटेन कर के रखती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आए दिन अनीता राज अपनी फिटनेस से जुड़ी वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों अनीता राज ने जिम में एक्सरसाइज करते हुए और एनर्जी बूस्टअप करते हुए एक वीडियो साझा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें