फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: 'एनिमल' क्यों पड़ा संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म का नाम? रणबीर कपूर ने किया खुलासा

Mon, 27 Nov 2023 10:16 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी आगामी फिल्म का शीर्षक 'एनिमल' क्यों चुना। इस सवाल पर खुद फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर ने चुप्पी तोड़कर बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का प्रमोशन जोरो-शोरों से चल रहा है। फिल्म के मुख्य स्टार्स रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म के लिए सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, वहीं यह एडवांस बुकिंग में भी धमाल मचा रही है। 'एनिमल' की पूरी टीम प्रमोशनल टूर के लिए अलग-अलग शहरों में घूम रही है। हाल ही में चेन्नई में एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने फिल्म का शीर्षक 'एनिमल' रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया।
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
जहां प्रशंसक रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं किरदारों और इसके शीर्षक को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। 'एनिमल' की टीम ने हाल ही में चेन्नई में एक कार्यक्रम में भाग लिया। इवेंट के दौरान, कई सवालों के बीच, रणबीर से फिल्म का शीर्षक 'एनिमल' रखने के पीछे के कारण के बारे में पूछा गया। उसी पर दिया गया अभिनेता का बयान इस समय जबर्दस्त सुर्खियों में है। 
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने शीर्षक पर बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि आप इस फिल्म को मेरे द्वारा निभाए गए इस किरदार और अन्य किरदारों के नजरिए से देख रहे हैं, जिनके बारे में मैं बात नहीं कर सकता। एक बार जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको समझ आ जाएगा।' अभिनेता ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'लेकिन मुझे लगता है कि संदीप रेड्डी वांगा ने इस फिल्म को एनिमल क्यों कहा, इसका कारण यह है कि जानवर अपनी प्रवृत्ति से बाहर व्यवहार करता है। वे सोच समझकर व्यवहार नहीं करते।'

Jigra: आलिया भट्ट की 'जिगरा' में शोभिता धुलिपाला की हुई एंट्री! पोस्ट साझा कर दी जानकारी

4 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर ने अपनी बात में जोड़ा, 'तो यह किरदार जो मैं निभा रहा हूं, वह अपने परिवार की रक्षा के लिए सहज व्यवहार करता है। उसे लगता है कि वह सहज है लेकिन वह आवेगी है, और मुझे लगता है कि यहीं से एनिमल शीर्षक आया और एक बार जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि यह फिल्म इस शीर्षक पर फिट बैठती है।'

Latest Box Office Report: टाइगर 3 से भिड़ंत में फर्रे का कुछ ऐसा है हाल, वीकएंड पर 12वीं फेल ने दिखाया कमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
'एनिमल' की बात करें तो यह फिल्म साउथ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर के बीच पहले सहयोग को चिह्नित करती है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और शक्ति कपूर जैसे अन्य कलाकार भी हैं। मूवी 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसकी भिड़ंत विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगी।

Alia Bhatt Deepfake Video: आलिया भट्ट भी हुईं एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल की शिकार, डीपफेक वीडियो ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें