फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal Vs Sam Bahadur: ‘एनिमल’ के मुकाबले 10 फीसदी पर अटकी ‘सैम बहादुर’, ओपनिंग पर इतने करोड़ की चुनौती

Mon, 27 Nov 2023 08:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल, सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता रणबीर कपूर की इस साल की दूसरी फिल्म ‘एनिमल’ का इसके ट्रेलर की रिलीज के बाद से जो हाइप बना है, उसने इसकी एडवांस बुकिंग में धूम मचा दी है। सोमवार शाम तक ये फिल्म सिर्फ एडवांस बुकिंग में करीब सात करोड़ रुपये कमा चुकी है, वहीं इसके साथ रिलीज हो रही अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की गाड़ी इसके 10 फीसदी यानी करीब 70 लाख रुपये पर अटक गई है। दोनों फिल्मों के सामने बॉक्स ऑफिस की कड़ी चुनौतियां हैं, आइए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्मों का बजट कितना है और हिट होने की राह पकड़ने के लिए पहले दिन कितने-कितने करोड़ रुपये न्यूनतम कमाने होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर{ एनिमल} - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोमवार शाम तक बिके 2.30 लाख टिकट
पहले बात फिल्म ‘एनिमल’ की। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, सुरेश ओबेरॉय, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस दूसरी हिंदी फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब छह हजार स्क्रीन्स पर चल रही है। फिल्म के पहले शो मुंबई और दिल्ली में सुबह करीब सात बजे शुरू होने वाले हैं और फिल्म की जो हाइप बनी है, उसके हिसाब से इसकी एडवांस बुकिंग में अब तक करीब दो लाख 30 हजार टिकट बिक चुके हैं। फिल्म ने सोमवार शाम तक के आंकड़ों के हिसाब से एडवांस बुकिंग में करीब सात करोड़ रुपये कमा लिए थे।
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘एनिमल’ का बजट 100 करोड़ रुपये
टी सीरीज की फिल्म ‘एनिमल’ को दक्षिण भारत में भी अच्छा रेस्पांस मिलने की आशा की जा रही है। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज हो रही है। करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘एनिमल’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दर्ज कराने के लिए कम से कम 20 करोड़ रुपये कमाने हैं और फिल्म को लेकर बने माहौल को देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म इससे कहीं ज्यादा कमाई रिलीज के पहले दिन करेगी। रणबीर कपूर की अब तक रिलीज फिल्मों में सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली पांच फिल्में इस प्रकार हैं:
 
फिल्म                                पहले दिन की कमाई (करोड़ रुपये में)
ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा (2022)  36
संजू (2018)      34.75
बेशरम (2013)   21.56
ये जवानी है दीवानी (2013) 19.45
तू झूठी मैं मक्कार (2023)   15.73

4 of 5
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘सैम बहादुर’ की धीमी एडवांस बुकिंग
ओपनिंग डे के मामले में विक्की कौशल पर अपनी पिछली फिल्मों का आंकड़ा पार करने का दबाव रणबीर कपूर से कहीं कम है। उनकी नई फिल्म ‘सैम बहादुर’ बनी भी फिल्म ‘एनिमल’ के आधे बजट यानी करीब 55 करोड़ रुपये में है। ऐसे में ये फिल्म रिलीज के पहले दिन अगर 11 करोड रुपये भी कमा ले तो इसका बॉक्स ऑफिस पर हिट होने का रास्ता खुल जाएगा। अभी फिल्म की करीब दो हजार स्क्रीन्स पर एडवांस बुकिंग चल रही है और सोमवार की शाम तक मिले आंकड़ों के मुताबिक इसके सिर्फ 20 हजार टिकट ही बिक पाए थे। फिल्म ने सोमवार की शाम तक एडवांस बुकिंग में सिर्फ 70 लाख रुपये के करीब कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्की कौशल की टॉप 5 ओपनर्स
विक्की कौशल की बॉक्स ऑफिस पर अब तक कोई भी फिल्म 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक की ओपनिंग नहीं ले पाई है। एक नजर डालते हैं उनकी अब तक रिलीज फिल्मों में सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्मों पर...
 
फिल्म   पहले दिन की कमाई (करोड़ रुपये में)
उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) 8.20
राजी ( 2018) 7.53
जरा हटके जरा बचके (2023)   5.49
भूत-पार्ट 1 (2020)  5.10
मनमर्जियां (2018)        3.52
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें