फिल्म ‘एनिमल’ के ट्रेलर में रणबीर कपूर के बाद जिस अभिनेता को सबसे ज्यादा जगह मिली है वह हिंदी सिनेमा के अपने मुन्ना और झकार अभिनेता अनिल कपूर। अनिल कपूर ने फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाया है और ये फिल्म इन दोनों के बीच चलती रहने वाली अहम की लड़ाई पर ही केंद्रित नजर आ रही है। लेकिन, क्या आपको पता है कि अनिल कपूर परदे पर अपनी ही बेटी का पिता बनने से इंकार कर चुके हैं। जोया अख्तर ने भी फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भी प्रियंका चोपड़ा के पिता का रोल उन्हें ऑफर किया था, तब भी मामला सीरियस हो गया था। क्या बोले थे तब अनिल कपूर, ये जानने से पहले चलिए आपको बताते हैं अनिल कपूर अब तक किन किन सितारों के पिता के किरदार निभा चुके हैं..
विज्ञापन
2 of 8
एनिमल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एनिमल
फिल्म 'एनिमल' में अनिल कपूर और रणबीर कपूर पिता पुत्र की भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म अगले महीने 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। यह फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है, फिल्म की कहानी पिता पुत्र के आपसी रिश्तों के बीच मनमुटाव पर आधरित है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की मुख्य भूमिकाएं है। फिल्म का निर्देशन उन्हीं संदीप वंगा रेड्डी ने किया है जिनकी पिछली फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने अभिनेता शाहिद कपूर की किस्मत चमका दी थी।
विज्ञापन
3 of 8
जुग जुग जियो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जुग जुग जियो
फिल्म 'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर ने वरुण धवन के पिता भीम सैनी का किरदार निभाया। इस फिल्म में वरुण धवन ने कुलदीप "कुकू" सैनी की भूमिका निभाई थी जो अपने पिता भीम सेन से अपनी पत्नी नैना से अलग होने की बात करने विदेश से आता है। और, यहां भीम सेन खुद बेटी गिन्नी की शादी के बाद अपनी पत्नी गीता को तलाक देने का इरादा रखता है। अनिल कपूर कहते हैं, 'मैं जब भी कोई किरदार निभाता हूं उसे पूरे दिल और मेहनत से करता हूं। उसके बाद डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के चेहरे पर जो मुस्कान होती है, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी होती है।'
4 of 8
मलंग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मलंग
फिल्म 'मलंग' में अनिल कपूर ने नशे के आदी पुलिस इंस्पेक्टर अंजनेय अगाशे की भूमिका निभाई जो जाने-माने अपराधियों की हत्या कर देता है और उनकी मौत को पुलिस मुठभेड़ की तरह अंजाम देता है। दरअसल, उसकी बेटी वाणी अगाशे गोवा में एक छापे के दौरान गोली मार दी गई थी। अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए इंस्पेक्टर अंजनेय अगाशे अपराधियों की हत्या करता रहता है। ल्म में अनिल कपूर की बेटी वाणी अगाशे की भूमिका देविका वत्स ने निभाई। अनिल कपूर कहते हैं, 'इस फिल्म में इंस्पेक्टर अंजनेय अगाशे जो भी करता है, उसकी नजर में वह गलत काम नहीं है। मैंने 'राम लखन' में पुलिस का किरदार निभाया था। वह ऐसा किरदार था, जो अमीर बनने की ख्वाहिश रखता है। मुझे फिल्मों में पुलिस अधिकारी के किरदार बहुत अच्छे लगते हैं। 'अर्ध सत्य' में ओमपुरी का किरदार देखकर मैं दंग रह गया था।'
विज्ञापन
5 of 8
एक लड़की को देखा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक लड़की को देखा
फिल्म 'एक लड़की को देखा' में पहली बार पिता अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर एक साथ नजर आए। इस फिल्म में अनिल कपूर ने बलवीर चौधरी की भूमिका निभाई और सोनम कपूर बनीं उनकी बेटी स्वीटी चौधरी। फिल्म का टाइटल अनिल कपूर की साल 1994 में रिलीज फिल्म '1942: अ लव स्टोरी' के गाने से लिया गया है। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। अनिल कपूर कहते हैं, 'मुझे सोनम पर आज तक कभी इतना गर्व नहीं हुआ है। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने अपनी बेटी के साथ स्क्रीन शेयर किया।'
विज्ञापन
6 of 8
रेस 3
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रेस 3
फिल्म 'रेस 3' में अनिल कपूर ने शमशेर सिंह की भूमिका निभाई जो हथियारों और और नशीले पदार्थों का व्यापार करता है। इस फिल्म में सलमान खान ने शमशेर सिंह के दत्तक पुत्र सिकंदर सिंह का किरदार निभाया और, बॉबी देओल बने शमशेर सिंह के सगे बेटे यश सिंह। अनिल बताते हैं, 'जब रेस 3 की कहानी मेरे पास आई थी तब मुझे काफी लोगों ने कहा था कि मल्टीस्टारर फिल्म है, मत करना। लेकिन, मैं अपने मन और दिल की बात सुनता हूं, अपनी समझदारी से काम करता हूं।' इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था।
विज्ञापन
7 of 8
फन्ने खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फन्ने खान
फिल्म 'फन्ने खान' में अनिल कपूर ने प्रशांत कुमार शर्मा की भूमिका निभाई जो एक आर्केस्ट्रा में अंशकालिक गायक है और फन्ने खान के नाम से लोकप्रिय है। उसका गायक बनने का सपना अधूरा रह जाता है। वह अपनी बेटी लता शर्मा को स्टार बनाने के लिए एक मशहूर गायिका बेबी सिंह (ऐश्वर्या राय बच्चन) का अपहरण कर लेता है। इस फिल्म में अनिल कपूर की बेटी लता शर्मा की भूमिका पीहू सैंड ने निभाई थी। अनिल कपूर कहते हैं, 'इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि इसे मैं खुद से रिलेट कर पाया। इस फिल्म का किरदार ऐसा है कि फेलियर होने के बावजूद भी ये बहुत पॉजिटिव है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह मां-बाप अपने सपने अपने बच्चों के द्वारा पूरे करते हैं।'
दिल धड़कने दो
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' में अनिल कपूर ने प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के पिता की भूमिका निभाई है। बताया जाता है कि जब इस फिल्म में उन्हें पिता की भूमिका ऑफर हुई थी तो पहले उन्होंने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। क्योंकि वह फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के पिता की भूमिका निभाने से झिझक रहे थे। अनिल कपूर कहते हैं, 'जब फिल्म 'दिल धड़कने दो' में मुझे प्रियंका के पिता का रोल ऑफर हुआ तो मुझे इसे करने में झिझक महसूस हुई क्योंकि इससे पहले उनके साथ कई फिल्में बतौर हीरो मुझे ऑफर हुई थी। बाद में अपने बेटे हर्षवर्धन और जोया अख्तर के बहुत समझाने पर पिता की भूमिका निभाने के लिए हुआ।'