रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशत यह फिल्म लगातार सुर्खियों में है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, इसके गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। लेकिन, इस वक्त फिल्म के जिस गाने की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है 'पहले भी मैं', जिसे विशाल मिश्रा ने गाया है।