बॉक्स ऑफिस से लेकर दर्शकों के दिलों तक इन दिनों सिर्फ और सिर्फ 'एनिमल' का राज देखने को मिला रहा है। बॉलीवुड को 'कबीर सिंह' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले संदीप रेड्डी वांगा जब पर्दे पर वापस लौटे तो उन्होंने कभी न देखा कमाल कर दिखाया। 'एनिमल' की कहानी, निर्देशन से लेकर इसके कलाकारों के चयन तक के लिए सभी दिल खोलकर संदीप रेड्डी वांगा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इसके कलाकार भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सभी कलाकारों में तृप्ति डिमरी को सबसे ज्यादा फायदा होता नजर आ रहा है। इन सबके अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस रोल के लिए सारा अली खान ने भी ऑडिशन दिया था। लेकिन...