फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atlee Kumar: 'द आर्चीज' के फैन हुए एटली, निर्देशक ने बांधे सुहाना, खुशी और अगस्त्य नंदा की तारीफों के पुल

Thu, 07 Dec 2023 05:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एटली कुमार, द आर्चीज - फोटो : social media
पूरी दुनिया को 'जवान' से परिचित कराने वाले निर्देशक एटली कुमार बीत काफी समय से शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। इस फिल्म ने भारतीयों के साथ ही विदेशियों का दिल भी बखूबी जीता है और सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं। 1000 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली 'जवान' में शाहरुख खान के अभिनय के साथ ही एटली कुमार के निर्देशन की भी खूब तारीफ हुई। ऐसे में अगर एटली कुमार किसी की भी तारीफ करते हैं तो उसे बड़ी बात माना जाता है और हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। दरअसल, एटली कुमार ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' का रिव्यू किया, जिसकी उन्होंने जमकर तारीफ भी की।
विज्ञापन

2 of 5
एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान का जबर्दस्त एक्शन अवतार दर्शकों के मनोरंजन के लिए पर्दे पर लाने वाले साउथ के सुपर डुपर हिट निर्देशक एटली कुमार का जलवा अब भी कायम है। वजह उनकी फिल्म 'जवान' ही है। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद 'जवान' ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' पर भी सबसे ज्यादा देखी गई भारतीय फिल्म बनकर उभरी। यूं तो एटली कुमार अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुके हैं और बेहद व्यस्त हैं, लेकिन इन सबके बीच निर्देशक ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' देखने के लिए समय निकाला और हाल ही उसको लेकर अपने विचार भी साझा किए। संक्षिप्त में बताएं तो एटली कुमार को जोया अख्तर निर्देशित यह फिल्म बहुत पसंद आई।  
विज्ञापन

3 of 5
एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, सुहाना खान, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति सहगल और युवराज मेंदा अभिनीत 'द आर्चीज' आखिरकार 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अमिताभ बच्चन के नाती की बहुप्रतीक्षित डेब्यू फिल्म है। अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर उनकी पहली ही फिल्म के लिए सभी से शानदार समीक्षाएं मिल रही हैं। दर्शकों से लेकर समीक्षक तक सभी स्टार किड्स के अभिनय से प्रभावित नजर आ रहे हैं और अब एटली कुमार भी फिल्म की प्रशंसा करने वाले लोगों में शामिल हो गए हैं। एटली ने एक्स पर लिखा, 'द आर्चीज अत्यधिक कुशल जोया अख्तर द्वारा निर्देशित एक एक्सेप्शनली रिमार्केबल म्यूजिकल फिल्म है। कहानी को कलात्मक तरीके के साथ बेहद शानदार ढंग से व्यक्त किया गया था, जिसे केवल वास्तव में काव्यात्मक रूप में वर्णित किया जा सकता है।'

4 of 5
एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
सुहाना खान को बधाई देते हुए एटली ने आगे कहा, 'मुझे शानदार सुहाना खान को विशेष बधाई देनी चाहिए, जिनका प्रदर्शन आश्चर्यजनक से भी परे था। आपके डांस मूव्स बिल्कुल मनमोहक थे और खुशी कपूर, आपका अभिनय बिल्कुल अद्भुत था। आप अपने किरदार में बहुत गहराई लेकर आए।' एटली ने अगस्त्य नंदा को फिल्म में ताजी हवा का झोंका बताया और कहा, 'अगस्त्य नंदा, आप फिल्म में ताजी हवा के झोंके की तरह थे। आपका चित्रण मनमोहक था और हमें बाकी कलाकारों को नहीं भूलना चाहिए, जो अपनी भूमिकाओं में शानदार थे। उनमें से प्रत्येक ने फिल्म में योगदान दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द आर्चीज' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्देशक ने अपने नोट के आखिर में लिखा, 'मैं इस बेहतरीन मास्टरपीस के पीछे की पूरी टीम और साथ ही इसे हमारे पास लाने के लिए नेटफ्लिक्स इंडिया को हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। इस फिल्म ने वास्तव में मुझ पर एक अमिट छाप छोड़ी है और मैं इसे दोबारा देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।' जोया अख्तर की फिल्म की कहानी की बात करें तो यह 1960 के दशक के भारत में स्थापित है। कहानी आर्ची और ग्रुप के रोमांस, दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें