रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी को दर्शकों का कितना प्यार मिला, इसका अंदाजा इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही लगाया जा सकता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस मूवी को देखने से चूक गए हैं, और इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ब्लॉकबस्टर सफलता के बावजूद फिल्म कानूनी पचड़ों में फंस गई। हाल ही में फिल्म 'एनिमल' के सह-निर्माताओं में से एक सिने1 स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड ने ओटीटी प्लेटफार्मों पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद हाई कोर्ट ने समन जारी कर टी-सीरीज को तलब किया। इस समन के बाद इसकी ओटीटी रिलीज के रुकने की अटकलें थीं। लेकिन, ऐसा नहीं है फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निर्धारित समय पर दस्तक देगी, लेकिन कैसे? चलिए जान लेते हैं-