टेलीविजन जगत में अपनी पहचान बना लेने के बाद अक्सर सितारे बॉलीवुड की तरफ रुख करते हैं। जहां, कई सितारों को बॉलीवुड में सफलता मिल जाती है। वहीं, बहुत से कलाकार वापस छोटे पर्दे पर आ जाते हैं या फिर गुमनामी की दुनिया में खो जाते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे जो टीवी पर तो काफी मशहूर हैं, लेकिन फिल्मों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईंं।
विज्ञापन
2 of 6
हिना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की हिना खान टेलीविजन की सबसे मशहूर नामों में से एक है। हिना खान ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई थीं, लेकिन उनको वहां सफलता नहीं मिली। उनकी फिल्म 'हैक्ड' फ्लॉप रही और इसके बाद वे दूसरी किसी फिल्म में अहम भूमिका में नजर नहीं आईं।
विज्ञापन
3 of 6
रुपाली गांगुली
- फोटो : रुपाली गांगुली
रुपाली गांगुली
टेलीविजन की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में रुपाली गांगुली भी हैं । 'अनुपमा' सीरियल में काम करने से पहले रूपाली ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें वो मुकाम बॉलीवुड में नहीं मिला है, जो उन्हें छोटे पर्दे से मिला है। रुपाली 'अंगारा', 'दो आंखें बारह हाथ' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास पहचान मिली।
4 of 6
श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी
'कसौटी जिंदगी की' से घर घर मशहूर हुई श्वेता तिवारी फिल्मों में कुछ खास नहीं कर पाईं। श्वेता ने भोजपुरी फिल्मों में के अलावा बॉलीवुड में भी हाथ आजमाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें जो पहचान टेलीविजन से मिली वो फिल्मों से नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
5 of 6
कृतिका कामरा
- फोटो : सोशल मीडिया
कृतिका कामरा
'कितनी मोहब्बत है' फेम एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने 'मित्रों' फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने जैकी भगनानी के साथ काम किया था, लेकिन 'मित्रों' फिल्म के बाद वे किसी और फिल्म में नजर नहीं आईं।
प्राची देसाई
प्राची देसाई टेलीविजन की सबसे मशहूर नामों में से एक हैं। जी टीवी के सीरियल 'कसम से' दर्शकों के दिल अपनी खास जगह बनाने वाली प्राची कई फिल्मों में भी नजर आईं, लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली जो टेलीविजन इंडस्ट्री में मिली। प्राची 'रॉक ऑन', 'वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई', 'बोल बच्चन' जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहने के बाद भी वे लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं।