फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sandeep Reddy Vanga: 'एनिमल' की आलोचना पर संदीप रेड्डी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फिल्म कोई शैक्षणिक संस्थान नहीं

Mon, 25 Dec 2023 06:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संदीप रेड्डी वंगा-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 'एनिमल' ने कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। फिल्म को देखने बड़ी संख्या में दर्शक जुटे हैं, लेकिन दूसरी तरफ फिल्म की आलोचना भी भरपूर हुई है। किसी ने फिल्म में दिखाई गई हिंसा पर सवाल खड़े किए तो किसी को फिल्म महिला विरोधी लगी। फिल्म को मिली आलोचना पर अब संदीप रेड्डी ने चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक संदीप रेड्डी ने फिल्म को मिली आलोचना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक फिल्म कोई शैक्षणिक संस्थान नहीं है और इससे हमेशा दर्शकों के मूल्यों को स्थापित करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने मुंबई और पूरे देश में बढ़ती संवेदनशीलता और जागरूकता पर चिंता व्यक्त की और कहा, 'लोग जीवन के अन्य पहलुओं की तुलना में फिल्मों के प्रति कुछ ज्यादा ही संवेदनशील लगते हैं'।
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
अपने लिखने के तरीके पर बात करते हुए संदीप रेड्डी ने इसकी तुलना विश्व सिनेमा से की। इस दौरान निर्देशक ने उच्च मानकों तक पहुंचने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भले ही क्रिटिक्स उनके काम की सराहना न करें, लेकिन उनकी फिल्में जनता के लिए बनी हैं।
Year Ender 2023: इन फिल्मों को देखकर चकरा गया दर्शकों का सिर, सुपरस्टार्स के करियर को भी लगा तगड़ा झटका

4 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म समीक्षकों पर चर्चा करते हुए संदीप रेड्डी वंगा ने कहा कि आलोचक एक साधारण, औसत फिल्म को भी प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने फिल्म की सफलता पर नेगेटिव रिव्यूज के प्रभाव के बारे में चिंता जाहिर की और इस बात पर जोर दिया कि क्रिटिक्स की प्राथमिकताएं और अलग-अलग शैलियों की सराहना करने की उनकी क्षमता अलग-अलग होती है।
Main Atal Hoon: मैं अटल हूं की टीम के साथ सिद्धिविनायक पहुंचे पंकज त्रिपाठी, मूवी की सफलता के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म 'एनिमल' पहली दिसंबर को रिलीज हुई। इसमें रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम रोल में हैं। फिल्म बाप-बेटे की संवेदनशील कहानी पर आधारित है। 'एनिमल' घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। अब तक इसका कलेक्शन 537.33 करोड़ रुपये हो चुका है।
JD Majethia: साराभाई वर्सेस साराभाई के निर्माता जेडी मजीठिया के पिता का निधन, आज शाम में होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें