बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों फिल्मों को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। हाल ही में इन फिल्मों को लेकर रणबीर ने कहा है कि उन्हें ये दोनों ही फिल्में अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली और प्रभावशाली लगीं।