फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Sharma: 'सकीना मेरे दिल से पैदा हुई...', अमीषा के 'गदर 3' में काम नहीं करने के बयान पर अनिल ने दिया जवाब

Sat, 02 Sep 2023 10:33 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमीषा पटेल-अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, इस फिल्म पर कुछ विवाद मचा हुआ है। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेत्री अमीषा पटेल के बीच काफी समय से फिल्म को लेकर मतभेद हैं। अमीषा ने उन्हें पूरा भुगतान नहीं होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद अनिल ने कहा कि फीस का भुगतान उनके हाथ में नहीं है। वहीं, 'गदर 2' के बाद 'गदर 3' को लेकर बात शुरू हो चुकी है। ऐसे में अमीषा ने हाल ही में 'गदर 3' में काम नहीं करने की बात की, जिस पर अनिल शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल, अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हाल ही में दिए साक्षात्कार में अमीषा पटेल ने 'गदर 3' पर अपने रुख के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अगर उनका किरदार सकीना और सनी देओल का किरदार तारा सिंह पर्याप्त स्क्रीन समय साझा नहीं करते हैं तो वह फिल्म को ठुकरा देंगी। यदि किसी भी कारण से तारा और सकीना को एक साथ प्रमुखता से नहीं दिखाया गया तो वह इस परियोजना को स्वीकार नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं इसे करूंगी ही नहीं। मैं अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करूंगी, क्योंकि मैं जानती हूं कि इस बार उन्हें क्या कमी महसूस हुई और हम इसके लिए उनके आभारी हैं। दिन के अंत में वे तारा और सकीना के लिए आ रहे हैं। उनका प्रेम और लगाव तारा और सकीना के प्रति है। केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो के बिना आपके पास 'टाइटैनिक' नहीं हो सकती। इस वजह से एनआरआई दर्शकों ने फिल्म को उस तरह नहीं देखा, जैसा कि उन्होंने भाग एक को देखा था।

Ayushmann Khurrana: अब सौरव गांगुली बन गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते दिखेंगे आयुष्मान, जल्द शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन

3 of 5
अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अब अमीषा पटेल के बयान पर अनिल शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'अमीषा जी ने फिल्म के दौरान बहुत सारी बातें कही हैं। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। मैं उनका सम्मान करता हूं और करता रहूंगा। सकीना का किरदार उनके नहीं, मेरे दिल से पैदा हुआ था। मैं खुद नहीं जानता कि 'गदर 3' में क्या होगा। उनके कहने से क्या होता है? मुझे खुशी है कि वह गदर से इतनी जुड़ी हुई है। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा। वह अच्छा या बुरा जो भी बोले, उनका मन है।

Kalki Koechlin: अनुराग कश्यप संग तलाक के बाद कल्कि के लिए मुश्किल था खुद को संभालना, लेनी पड़ी थी थैरेपी

4 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अमीषा पटेल ने पहले दावा किया था कि वह अनिल शर्मा के साथ पिता-बेटी का रिश्ता साझा करती हैं। उन्होंने कहा था कि हम लड़ते हैं, हम व्हाट्सएप, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को ब्लॉक करते हैं, लेकिन हम वापस आ गए हैं। यही हमारा रिश्ता है। यही हम साझा करते हैं।

Omg 2: 'खूब कैंचियां चली हैं...भावनाएं आहत न हो इसलिए मेरे डायलॉग्स काट दिए', गोविंद नामदेव ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
11 अगस्त को रिलीज हुई 'गदर 2' में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं। यह 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है, जो 2001 में रिलीज हुई थी। 'गदर 2' 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अगली कड़ी में तारा सिंह (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) एक खुशहाल शादी में हैं और उनका बेटा चरण जीत सिंह (उत्कर्ष शर्मा) अब बड़ा हो गया है। उन सभी का जीवन अस्त-व्यस्त है, लेकिन घटनाओं के कारण चरण जीत पाकिस्तान पहुंच जाता है। फिर, तारा सिंह अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान लौट जाता है।

Bollywood: विदेशों में बैन हैं ये भारतीय फिल्में, किसी पर अश्लीलता तो किसी पर देश की छवि खराब करने का लगा आरोप

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें