फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: अब सौरव गांगुली बन गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते दिखेंगे आयुष्मान, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Sat, 02 Sep 2023 10:12 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना, सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक कमाई कर रही है। ड्रीम गर्ल 2 2019 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद अब आयुष्मान खुराना अपनी अगली सफलता का स्वाद चखने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल बॉलीवुड इंडस्ट्री ने सौरव गांगुली की जिंदगी पर आधारित बायोपिक बनाने का फैसला किया है, इसमें आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बायोपिक फिल्मों को हमेशा से ही दर्शक पसंद करते आए हैं। खासतौर पर स्पोर्ट्सपर्सन पर आधारित फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से लेकर भाग मिल्खा भाग तक, कई ऐसी बायोपिक हैं, जिसने दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब सौरव गांगुली पर बायोपिक बनने जा रही है। सौरव गांगुली ने साल 2021 में पहली बार अपनी बायोपिक फिल्म का ऐलान किया था। इसके बाद फिल्म को लेकर कई अपडेट्स सामने आए। 

इसे भी पढ़ें- Kalki Koechlin: अनुराग कश्यप संग तलाक के बाद कल्कि के लिए मुश्किल था खुद को संभालना, लेनी पड़ी थीं थेरेपी
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि पहले कहा जा रहा था कि रणबीर कपूर इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकते हैं। कार्तिक आर्यन का नाम भी चर्चाओं में था। लेकिन अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने आयुष्मान खुराना के नाम पर मुहर लगा दी है। सौरव गांगुली उर्फ दादा की बायोपिक फिल्म का निर्देशन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत करेंगी। यह उनके करियर की पहली हिंदी डायरेक्टोरियल फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू हो सकती है। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए काफी समय से आयुष्मान खुराना के नाम की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दादा खुद अपनी फिल्म में काफी रुचि दिखा रहे हैं और उन्होंने आयुष्मान से निजी तौर पर मुलाकात भी की थी। आयुष्मान और सौरव दोनों ही बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वहीं रणबीर दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। आयुष्मान को फिल्म में कास्ट करने की एक वजह, उनका लेफ्ट हैंडेड होना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को है कि इस बायोपिक के लिए आयुष्मान खुराना नहीं बल्कि रणबीर कपूर पहली च्वाइस थे। रणबीर भी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित थे, लेकिन कुछ कारणों से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। इसके बाग मेकर्स ने आयुष्मान की तरफ रुख किया और उन्होंने इसके लिए हां कह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें