फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor: '12वीं फेल' देख अनिल कपूर को याद आए बॉलीवुड में संघर्ष के दिन, अभिनेता ने फिल्म की टीम को दी बधाई

Wed, 01 Nov 2023 12:37 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
12वीं फेल, अनिल कपूर - फोटो : Social media
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और विक्रांत के अभिनय की भी खूब तारीफ की गई। फिल्म को बॉलीवुड सितारों ने भी पसंद किया और इसकी सरहाना की। अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है। अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म की टीम को सफलता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इसे देख उन्हें अपने संघर्ष के दिन याद आ गए।
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर ने फिल्म देखी और उन्हें बेहद पसंद आई। फिल्म में विक्रांत के किरदार मनोज शर्मा को देख अनिल को बॉलीवुड में अपने संघर्ष के दिन याद आ गए। अभिनेता ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "अभी 12वीं फेल देखी और यह पूरी तरह से खुशी की बात थी। मुझे मेरे संघर्ष के दिनों की याद आ गई और कितनी बार बाधाओं के बावजूद मुझे रीस्टार्ट बटन दबाना पड़ता था। 12वीं फेल सिर्फ सकारात्मक नहीं है, दिल को छू लेने वाली फिल्म, लेकिन छोटे से गांव से लेकर सबसे बड़े शहर तक हर किसी के लिए एक प्रेरणा है, ताकि रीस्टार्ट को अपने जीवन का आदर्श वाक्य बनाया जा सके। मेरे दोस्त विधु विनोद चोपड़ा और 12वीं फेल के पीछे की पूरी टीम को एक बड़ी बधाई।''
R Madhavan: आर. माधवन को सताने लगी बीमा की चिंता! सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा- बड़ी मुश्किल होती है...
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले कई सितारे फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। न सिर्फ अनिल बल्कि, संजय दत्त ने भी फिल्म का समर्थन किया और टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा था, 'विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल एक दिल छू लेने वाली फिल्म है। यह हमें बताती है कि कभी भी अपने सपनों का पीछा करना बंद न करें।"
Aarya 3: सुष्मिता सेन की हार्ट अटैक की खबर सुनकर इला अरुण को पहुंचा था गहरा सदमा, अभिनेत्री ने किया खुलासा

4 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने विधु विनोद चोपड़ा और विक्रांत मैसी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "वास्तव में इस प्रेरणादायक रत्न को देखने में आनंद आया। इस तरह की मनोरंजक कहानी में अवसर और विशेषाधिकार का सवाल है। बहुत अच्छा लगा। पूरी कास्ट अच्छी है।
Lokesh Kanagaraj: 'लियो' में अनुराग कश्यप के कैमियो को लेकर परेशान थे दलपति विजय, लोकेश कनगराज ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सच्ची कहानी पर आधारित '12वीं फेल' उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है, जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। साथ ही यह फिल्म उस एक परीक्षा से आगे निकल जाने की कहानी बताती है और लोगों को असफलता की स्थिति में हिम्मत न हारने और फिर से शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करती है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में सिनेमाघरों में 27 अक्तूबर को रिलीज हुई थी।
Ishaan Khattar: जन्मदिन पर फैन्स के लिए कुछ खास करेंगे इशान खट्टर, फिल्म पिप्पा को लेकर दिया यह बड़ा अपडेट!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें