फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjabi Singer Shubh: सिंगर शुभनीत ने उड़ाया इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक! सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

Tue, 31 Oct 2023 07:39 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शुभनीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कनाडाई सिंगर शुभनीत सिंह एक फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अपने गानों की वजह से चर्चा में रहने वाले शुभनीत इन दिनों विवादों की वजह से चर्चा में हैं। उन पर अपने एक कॉन्सर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाने वाली हुडी को प्रमोट करने का आरोप लगा है। सिंगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक हुडी दिखाते नजर आ रहे हैं। शुभनीत की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर लोगों ने शुभनीत पर निशाना साधा है और लोगों को उसके गाने न सुनने की सलाह दी है।
विज्ञापन

2 of 5
शुभनीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शुभनीत सिंह एक हुडी दिखा रहा है, जिसमें सतवंत और बेअंत द्वारा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाया गया है। यह वायरल वीडियो लंदन में आयोजित एक कॉन्सर्ट का बताया जा रहा है, जहां शुभ ने यह हरकत की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुभ बड़े गर्व के साथ हुडी दिखा रहा है। ये वाकई हैरान करने वाली बात है। इस वीडियो को देखने के बाद यह साफ हो गया है की उनका मकसद पूर्व पीएम का मजाक उड़ाना है। हालांकि, इस वीडियो के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

3 of 5
शुभनीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शुभ ने कोई मजाक किया हो। शुभ पहले भी भारत विरोधी गतिविधियां कर चुका है। पिछले महीने सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर भारत का विवादित नक्शा शेयर किया था, जिसे लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। भारत के लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया था अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने गायक शुभ के खिलाफ लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी शुभ के वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "उन लोगों द्वारा एक वृद्ध महिला की कायरतापूर्ण हत्या का जश्न मनाया जा रहा है, जिन्हें उसने अपना रक्षक बनाया था। जब आप पर सुरक्षा का भरोसा किया गया, लेकिन आपने उस भरोसे और विश्वास का फायदा उठाया और उसी हथियार से उसे मार दिया, जिससे उसकी हिफाजत करनी थी तो यह बहादुरी का नहीं, बल्कि कायरता से भरा शर्मनाक काम है। लोकतंत्र में चुनी गई एक नेता, एक निहत्थी और अनजान महिला पर ऐसे कायरतापूर्ण हमले पर किसी को भी शर्म आनी चाहिए। शुभमजी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुभनीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शुभम ने जो हुडी दिखाई है, उसमें ऐसा कुछ नहीं है, जो इंदिरा गांधी की हत्या का महिमामंडन कर रहा है। इसमें इंदिरा गांधी का इलस्ट्रेशन नहीं है, बल्कि पंजाब का नक्शा है, जिसमें जिलों को साफ-साफ दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने फाइनल की 'कृष 4' की स्क्रिप्ट, प्रियंका चोपड़ा के किरदार पर भी आया अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें