अनिल कपूर
- फोटो : Instagram
अनिल कपूर ने कहा मैं बहुत खुशनसीब हूं
लोगों द्वारा ये सवाल पूछे जाने पर अनिल कपूर ने अरबाज खान से कहा ये सवाल वाकई दर्शकों की तरफ से हैं या फिर आपने पैसे देकर लोगों से बुलवाया है। अनिल ने कहा, ‘वो कहावत है देने वाले ने बहुत दिया आंचल में नहीं समाए। मुझे निजी, प्रोफेशनल, आर्थिक रूप से ऊपर वाले ने बहुत कुछ दिया है और यही मदद करता है कि आप कैसे नजर आते हैं। हर किसी की जिंदगी में वो समय आता है जब वो उतार-चढ़ाव से गुजरता है। मैं बहुत खुशनसीब हूं’।