फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल अंबानी का बेटा इस वजह से मीडिया के सामने नहीं आता, पर्सनल प्लेन और लग्जरी कारों का है मालिक

Tue, 04 Jun 2019 02:31 PM IST
भावना शर्मा भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
jai anmol ambani - फोटो : social media
देश के बड़े बिजनेसमैन में शुमार अनिल अंबानी आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । अनिल अंबानी ने 1991 में एक्ट्रेस टीना मुनीम से शादी की थी। अनिल अंबानी का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था इसलिए प्यार होने के बावजूद अनिल ने टीना से ब्रेकअप कर लिया था । हालांकि अनिल ने जैसे-तैसे अपने परिवार को इस रिश्ते के लिए राजी किया। अनिल और टीना के दो बेटे हैं । बड़े बेटे का नाम जय अनमोल अंबानी और छोटे बेटे का नाम जय अंशुल अंबानी है । 
विज्ञापन

2 of 10
anil ambani - फोटो : social media
अनिल अंबानी को कौन नहीं जानता लेकिन उनके बेटों के बारे में शायद ही किसी को कुछ पता हो । इसलिए आज अनिल अंबानी के जन्मदिन पर हम उनके बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी की बात करते हैं । इतनी अमीर फैमिली से होने के बावजूद अनमोल मीडिया में आना पसंद नहीं करते हैं । शायद यही वजह है कि उन्हें कोई नहीं जानता ।
विज्ञापन

3 of 10
jai anmol ambani - फोटो : social media
अनमोल को साधारण जिंदगी जीना पसंद है और वो अपना ज्यादा समय परिवार के साथ बिताते हैं । अनिल अंबानी भी मीडिया फ्रेंडली नहीं हैं । जबकि उनके भाई मुकेश अंबानी अक्सर चर्चा में रहते हैं । मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे ईशा, अनंत और आकाश बाहर निकलते ही सारी लाइमलाइम अपनी ओर खींच लेते हैं । 

4 of 10
jai anmol ambani - फोटो : social media
वहीं अनिल अंबानी और उनके बच्चे मीडिया से दूसर रहना पसंद करते हैं । जय अनमोल का जन्म 12 दिसंबर 1991 में मुंबई में हुआ था । उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जॉन कॉनन स्कूल से की । इसके बाद वो आगे की पढ़ाई करने के लिए यूके चले गए । अनमोल ने Warwick Business School से बीएससी किया । 
विज्ञापन

5 of 10
jai anmol ambani - फोटो : social media
साइंस की पढ़ाई करने के साथ अनमोल का इंट्रेस्ट इकोनॉमिक्स में भी था । 18 साल की उम्र में ही अनमोल ने स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट करना शुरू कर दिया था ।  पढ़ाई पूरी करने के बाद अनमोल ने रिलायंस म्यूचुअल फंड में दो महीने तक इंटर्नशिप की । 
विज्ञापन

6 of 10
jai anmol ambani - फोटो : social media
अनिल अंबानी ने ही अपने बेटे को ट्रेंड किया । उन्होंने अनमोल को बताया कि रिलायंस कंपनी में कैसे काम होता है और वहां का वर्क कल्चर क्या है । अपने पिता की सीख से ही अनमोल ने जापान की बड़ी कंपनी Nippon को रिलायंस कैपिटल में इनवेस्ट करने के लिए मना लिया था । जो अब रिलायंस निपोन लाइफ इनश्योरेंस के नाम से चल रही है । 
विज्ञापन

7 of 10
jai anmol ambani - फोटो : social media
साल 2017 की एनुअल जनरल मीटिंग में जय अनमोल को रिलायंस कैपिटल का एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया । तब जय ने अपनी पहली पब्लिक स्पीच दी थी । जो लोग अनमोल को जानते हैं, उनका कहना है कि अनमोल बहुत प्यार से बात करते हैं । अपने काम को पूरी लगन से करते हैं । 

8 of 10
jai anmol ambani - फोटो : social media
अनमोल काफी शर्मीले हैं इसलिए कैमरे के सामने आने से बचते हैं । पिछले दिनों जय को अपने भाई आकाश अंबानी की शादी में देखा गया था । यहां वो अपने पैरेंट्स और छोटे भाई जय अंशुल अंबानी के साथ पहुंचे थे । अनमोल, परिवार में होने वाले हर रीति-रिवाजों में शामिल होते हैं । 

9 of 10
jai anmol ambani - फोटो : social media
अनमोल अपने दादा धीरूभाई अंबानी को अपना रोल मॉडल मानते हैं । अनमोल अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बिल्कुल बात नहीं करते । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनमोल को खाना बहुत पसंद है और वो शराब-सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाते । अनमोल एक लग्जरी लाइफ जीते हैं । 
विज्ञापन

10 of 10
jai anmol ambani - फोटो : social media
अनमोल के पास कई लग्जरी कार और पर्सनल एयक्राफ्ट है । कार कलेक्शन में अनमोल के पास Rolls Royce Phantom, Lamborghini Gallardo, Mercedes Benz S-Class, Mercedes GLK350, Range Rover Vogue, Toyota Fortuner, और Lexus SUV हैं । अनमोल की कमाई की बात करें तो उनकी नेट वर्थ 20 हजार करोड़ है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें