फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं तुम्हारी मां नहीं हूं'- ये बात सुन सुष्मिता सेन की बेटी ने दिया था ये रिएक्शन

Tue, 04 Jun 2019 02:30 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन ने भले ही शादी ना की हो लेकिन वो दो बेटियों की मां हैं। उनकी बेटियों के नाम रेने और अलीशा हैं। सुष्मिता ने साल 2000 में रेने को एडॉप्ट किया था। वहीं अलीशा को साल 2010 में गोद लिया था। हाल ही में सुष्मिता ने दो बेटियों को गोद लेने के अपने अनुभव को शेयर किया । साथ ही ये भी बताया कि जब रेने को पता चला था कि उन्हें गोद लिया गया है तो उसका रिएक्शन क्या था । 
विज्ञापन

2 of 6
sushmita sen
सुष्मिता कहती हैं, 'हम साथ में बहुत सारे गेम खेलते हैं । एक दिन मैंने रेने को बताया कि उसे एडॉप्ट किया है । तो रेने कहती है- क्या... मुझे गोद लिया गया है । मैंने कहा हां बायोलॉजिकल बहुत बोरिंग होता है । तुम बहुत खास हो क्योंकि तुम दिल से पैदा हुई हो। फिर वो सबसे यही कहने लगी कि तुम बायोलॉजिकल हो तो तुम बोरिंग हो ।'
 
विज्ञापन

3 of 6
sushmita sen - फोटो : instagram
सुष्मिता ने बताया, 'मैं चाहती हूं कि जब मेरी दोनों बेटियां 18 साल की हो जाएं तो वो अपने रियल पैरेंट्स से मिलें ।' सुष्मिता ने कहा कि वो कोर्ट जाकर उनके असली मां-बाप का नाम निकलवाएंगी और दोनों बेटियों को उनसे मिलवाएंगी । 

4 of 6
sushmita sen daughter
सुष्मिता आगे कहती हैं, 'मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं पता कि उनके असली मां-बाप के नाम वहां होंगे या नहीं लेकिन ये फैसला उनके लिए बिल्कुल ठीक होगा । मैं उन्हें कोई भी ऐसी झूठी बात नहीं बताना चाहती जो उनके दिल को दुखाए । उन्हें सच्चाई जानने का पूरा अधिकार है ।'
विज्ञापन

5 of 6
sushmita sen
सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं । सुष्मिता इन दिनों मॉडल रोमन शॉल को डेट कर रही हैं । सुष्मिता की दोनों बेटियों ने भी रोमन को अपना लिया है । अब रोमन, सुष्मिता के परिवार का हिस्सा बन चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sushmita sen rohman shawl - फोटो : instagram
सुष्मिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं । उन्होंने साल 2018 में अपने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैंने फिर से स्क्रिप्ट पढ़ना शुरू किया है । मुझे लगता है कि मैं 6 महीने तक किसी फिल्म को देने के लिए तैयार हूं । जब मुझे अच्छी कहानी मिलेगी तो मैं जरूर काम करूंगी ।' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें