निर्देशक अनीस बज्मी वर्तमान में अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में रूह बाबा के रूप में कार्तिक आर्यन की वापसी है। फिल्म में कार्तिक, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नेने के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। 'भूल भुलैया 3', 1 नवंबर, 2024 को अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ टकराने के लिए तैयार है। इस टकराव पर अब अनीस बज्मी ने खुलकर बात की है। साथ ही अपने बयान से हर का ध्यान आकर्षित करते नजर आए हैं।