फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: फिल्मों में आने से पहले अनन्या की पढ़ाई पूरी कराना चाहते थे चंकी पांडे, डिग्री लेने पर दिया जोर

Sat, 20 Jan 2024 05:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे, चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
'ड्रीम गर्ल 2' की बॉक्स ऑफिस सफलता और 'खो गए हम कहां' में उम्दा प्रदर्शन के लिए प्रशंसा बटोरने वाली अनन्या पांडे अब अपने करियर में काफी बुलंदियां छू रही हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि फिल्मों में आने से पहले उनके माता-पिता चाहते थे कि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर लें, जिससे उन्हें बाद में किसी भी चीज का मलाल न हो।
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या ने कहा, ' मैंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए ऑडिशन दिया। फिल्म मेरे लिए काम कर गई, लेकिन उस समय उन्होंने मुझसे कहा कि सुनो हमें लगता है कि तुम्हें कॉलेज जाना चाहिए। आप फिल्म करना चाहते हैं। इसलिए बाद में अगर चीजें काम नहीं करतीं, तो हमें दोष न दें। यह पूरी तरह से मेरा निर्णय था।'

Katrina Kaif: किरदारों में विविधता चाहती हैं कैटरीना कैफ, नेगेटिव भूमिका अदा करने की जताई इच्छा
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या ने बताया कि कैसे वे हमेशा से एक अभिनेत्री बनना चाहती थी, लेकिन अभिनय का कीड़ा उन्हें नहीं काट पाया क्योंकि उनके पिता व्यवसाय में थे। उन्होंने कहा कि तीन मौकों को छोड़कर चंकी उन्हें कभी भी अपने साथ फिल्म सेट पर नहीं ले गए थे। अनन्या ने कहा, “यह भी एक ऐसी बात थी जिसे मेरे माता-पिता ने गंभीरता से नहीं लिया जब मैंने कहा कि मैं अभिनेत्री बनना चाहता हूं। तो वे हमेशा मेरे कॉलेज और शिक्षा और उसे पूरा करने और बैकअप के बारे में विशेष ध्यान रखते थे।"

प्राण प्रतिष्ठा की साक्षी बनने के लिए अयोध्या पहुंचीं कंगना, बोलीं- नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, "क्योंकि मेरे पिता चंकी पांडे का फिल्मी करियर भले ही सफल है, लेकिन यह सफर उनके लिए भी आसान नहीं रहा है। वे जानते हैं कि इस  इंडस्ट्री में सफलता से ज्यादा लोगों को असफलता मिलती है। इसलिए वे चाहते थे कि मेरे पास एक बैकअप हो और उनके माता-पिता डॉक्टर थे। इसलिए यह एक पीढ़ीगत चीज है, जो हमारे परिवार में होती आ रही है।"

Tanishaa Mukerji: 'एनिमल' की आलोचनाओं के बीच तनीषा मुखर्जी ने बताया इसे महिलावादी फिल्म, समर्थन में कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे के लिए साल 2023 काफी लकी रहा। अनन्या की दो फिल्में 'ड्रीम गर्ल 2' और 'खो गए हम कहां' रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 'खो गए हम कहां में' के किरदार से अनन्या ने दर्शकों को पूरी तरह प्रभावित किया है। आने वाले दिलों में अनन्या पांडे 'कंट्रोल' और 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें