फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अनन्या, एक्ट्रेस ने जताया आभार

Fri, 01 Dec 2023 05:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : social media
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। दावा किया जाता है कि अनन्या पांडे कथित तौर पर एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। अनन्या और आदित्य ने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने कभी कबूल नहीं किया है, लेकिन दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ इवेंट्स और वेकेशन पर जाते देखा जाता है। इसके अलावा, दोनों को कई बार डिनर डेट पर भी स्पॉट किया गया है। इन सबके अलावा अनन्या अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर भी ध्यान दे रही हैं। इस बीच अब खबर आ रही है कि अनन्या पांडे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'खो गए हम कहां' की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एलान किया गया था कि अनन्या, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर दस्तक देगी। फिल्म की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि अनन्या एक खबर के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, खबर है कि बॉलीवुड का उभरती सितारा माने जाने वाली अनन्या पांडे जेद्दा में मशहूर 'रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह फेस्टिवल सिनेमा में विविधता को मनाता है।
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
अनन्या पांडे सिर्फ रेड सी फिल्म फेस्टिवल के अलावा वैनिटी फेयर के वुमेन इन सिनेमा फोरम में भी भाग लेंगी। जेद्दा में आयोजित किए जा रहे रेड सी फिल्म फेस्टिवल में यह सम्मान मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे प्रतिष्ठित उत्सव का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। इस मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व का क्षण है।' अनन्या पांडे का फिल्म फेस्टिवल में भाग लेना निश्चित रूप से भारतीय सिनेमा के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और इंडस्ट्री के भीतर की प्रतिभा को उजागर करेगी। यह अनन्या पांडे के साथ ही देश के लिए भी गौरव की बात है।

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' का आयोजन तीसरी बार किया जा रहा है। 10 दिनों तक चलने वाला इस फेस्टिवल में फिल्म निर्माण की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय प्रतिभाओं का जश्न मनाने के लिए फिल्म निर्माता, सिनेमा प्रेमी और विशेषज्ञ साथ आते हैं। आपको बता दें, अनन्या पांडे के अलावा 'रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में रणवीर सिंह का भी जलवा देखने को मिला है। दरअसल, अभिनेता को हाल ही में इस फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है। सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें हॉलीवुड आइकन शेरोन स्टोन से पुरस्कार मिला।
Ileana D’Cruz: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया को अलविदा कहेंगी इलियाना, पति और बेटे के साथ यूएस में बसाएंगी घर!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram
अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में काम करते देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसे दर्शकों और समीक्षकों से खूब प्यार मिला था। अब जल्द ही अभिनत्री आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगी। अर्जुन वरैन सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल 26 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है और इसे नेटफ्लिक्स रिलीज किया जाएगा।
Mast Mein Rehne Ka: ओटीटी पर धमाका करने को तैयार नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ, इस दिन रिलीज होगी दोनों की फिल्म
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें