फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Pre Wedding: कियारा-सिद्धार्थ से वरुण तक, अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे ये सितारे

Fri, 01 Mar 2024 04:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट, कियारा-सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उससे पहले एक मार्च से लेकर तीन मार्च तक उनके प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया जा रहा है। आज से उनके शादी से पहले के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं, जिसमें तमाम दिग्गज हस्तियां शिरकत कर रही हैं।  तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया है। जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर सहित करीब 2000 मेहमान शामिल हो रहे हैं। अमेरिकी गायक जे ब्राउन और लोकप्रिय रैपर निकी मिनाज के संगीत निर्देशक एडम ब्लैकस्टोन भी प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे। सभी हस्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, चलिए उन पर एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन

2 of 10
विधु विनोद चोपड़ा-अनुपमा चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को उनकी पत्नी और फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा के साथ मुंबई के निजी हवाई अड्डे पर देखा गया, जब वे जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व उत्सव के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

3 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी फिल्म योद्धा की रिलीज के लिए तैयार हैं। उन्हें भी शुक्रवार को उन्हें मुंबई के निजी हवाई अड्डे पर देखा गया, जब वह जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के उत्सव के लिए रवाना हुईं।

4 of 10
सोनाली बेंद्रे, सारा अली खान, करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए शुक्रवार को मुंबई के निजी हवाई अड्डे से जामनगर के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उन्होंने बेज और भूरे रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं इस दौरान सारा अली खान भी वहां मौजूद नजर आईं। वहीं सोनाली ने एयरपोर्ट पर करिश्मा कपूर से भी मुलाकात की। करिश्मा व्हाइट सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

5 of 10
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट, कियारा-सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के उत्सव के लिए रवाना हुए। इस कपल ने मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर पैपराजी के लिए पोज भी दिए। इस दौरान कियारा व्हाइट ड्रेस में बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं तो वहीं, सिद्धार्थ ने येलो रंग का कैजुअल टी शर्ट पहना था।
 
विज्ञापन

6 of 10
मीरा राजपूत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपने दोनों बच्चों मीशा और जैन कपूर के साथ जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए मुंबई से निकलते समय देखा गया था। इस दौरान मीरा ब्लू कलर का लॉन्ग टॉप पहने दिखीं। उन्होंने पैपराजी के लिए भी पोज दिए।
विज्ञापन

7 of 10
वरुण धवन, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं एयरपोर्ट पर बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन भी पहुंचे। इसके साथ ही अभिनेता रितेश देशमुख अपनी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा के साथ पहुंचे। दोनों डैनिम सेट में ट्विनिंग कर रहे थे। रितेश काफी हैंडसम नजर आए तो वहीं जेनेलिया भी स्टाइलिश लुक में बहार खूबसूरत नजर आ रही थीं।कपल ने पैपराजी के लिए भी खूब पोज दिए।

8 of 10
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने के लिए माधुरी दीक्षित भी जामनगर पहुंच चुकी हैं। वे अपने पति श्रीराम नेने के साथ इस आयोजन में शामिल होंगी। माधुरी गुलाबी कॉर्ड्स में नजर आईं, जिसमें वे क्यूट नजर आ रही थीं।

9 of 10
रोनी स्क्रूवाला, अनु मलिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रोनी स्क्रूवाला अपनी पत्नी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने जामनगर पहुंचे। वहीं गायक अनु मलिक भी अपने परिवार के साथ समारोह में पहुंचे। 
विज्ञापन

10 of 10
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी जामनगर पहुंचे। इस दौरान वे इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में नजर आए। उन्होंने व्हाइट जैकेट के साथ लाल रंग का ट्रेडिशनल लुक वाला पायजामा पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें