भोजपुरी सिनेमा की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने टेलीविजन से अपनी शुरुआत की, लेकिन आज के समय में वो भोजपुरी की बड़ी अभिनेत्री हैं। अपने संघर्ष से उन्होंने फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई और सभी के दिलों पर राज किया। आज के समय में भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां न सिर्फ अभिनय के मामले में बल्कि लोकप्रियता के मामले में भी बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। ये किसी भी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं।
भोजपुरी सिनेमा की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियां
एक्टिंग हो या खूबसूरती भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अभिनय के साथ-साथ अपने लटके-झटको और बोल्डनेस से भी हर किसी को दीवाना बना देती हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन हसीनाओं से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने एक ठुमके से लाखों लोगों को दीवाना बना दिया। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से खूबसूरत अभिनेत्रियां शामिल हैं।