फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली फिल्म में ही बुरी तरह फ्लॉप हो गए 'गब्बर' के बेटे, सालों बाद लौटे तो ये बनकर

Thu, 19 Sep 2019 06:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शादाब खान - फोटो : social media
अमजद खान हिंदी सिनेमाजगत वह विलेन हैं जिनकी पहचान आज भी 'शोले' के गब्बर के तौर पर होती है। अमजद खान ने अपने किरदारों से जितनी अमिट छाप छोड़ी है उतना उनके बेटे कमाल नहीं दिखा पाए। अमजद खान के दो बेटे हैं शादाब और सीमाब। बड़े बेटे शादाब का 20 सितंबर को जन्मदिन है। शादाब ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग में कदम रखा।
विज्ञापन

2 of 4
raja ki aayegi baraat - फोटो : file photo
अमजद खान के बड़े बेटे शादाब ने 1997 में रानी मुखर्जी के साथ 'राजा की आएगी बारात' फिल्म से बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इसके बाद भी शादाब ने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन वो सफल न हो सकी। तब शादाब ने बॉलीवुड को हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 4
Amitabh and Shadab - फोटो : file photo
शादाब ने एक्टिंग की राह छोड़कर लेखनी की ओर कदम बढ़ाया और अपने पापा अमजद खान की बायोग्राफी पर काम करना शुरू कर दिया। साल 2015 में शादाब की लिखी किताब 'मर्डर इन बॉलीवुड' को अमिताभ बच्चन ने लांच किया था। दरअसल, अमजद खान और अमिताभ बच्चन काफी अच्छे दोस्त थे। फिल्म 'शोले' के अलावा इन दोनों ने कई सारी फिल्मों में एक साथ काम भी किया। इन दोनों का याराना उस वक्त इंडस्ट्री में काफी मशहूर था। 
विज्ञापन

4 of 4
shadab khan
शादाब को पिता से एक्टिंग विरासत में मिली, लेकिन उन्हें हमेशा ही अमजद खान के बेटे के रूप में ही जाना गया। हालांकि शादाब और सीमाब ने अपनी अलग ही पहचान बनाने की कोशिश की। आज जहां शादाब खान एक्टिंग छोड़ लेखक बन गए हैं। लोग भले ही उन्हें फ्लॉप एक्टर मानते हों लेकिन अब वो अपनी फील्ड के उस्ताद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें