अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार और अमजद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शोले के बाद बदली जिंदगी
फिल्म शोले ने अमजद खान की किस्मत रातों-रात बदल दी। उनके गब्बर के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। पति की सफलता के बाद का एक किस्सा साझा करते हुए शेहला खान ने कहा था, ‘ये शोले रिलीज होने के ठीक बाद वाला रविवार था। हम शादाब को जुहू बीच पर ले गए थे, तब मैंने देखा कि लोगों की भीड़ हमारी तरफ आ रही है। अमजद ने शादाब को उठाया, मेरा हाथ पकड़ा और कहा, भागो! बस भागो! इससे पहले कि लोग हम तक पहुंच पाते हम बड़ी मुश्किल से कार में बैठ पाए।" फैंस का इस तरह से उनको घेरना कपल के लिए तो आम बात थी, लेकिन वो नहीं चाहते थे कि बेटा शादाब ये सब झेले।