यहां से पचास-पचास कोस दूर गांव में, जब बच्चा रात को रोता है, तो मां कहती है बेटे सो जा, सो जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा'...फिल्म शोले का ये डायलॉग आज भी हर किसी की जुबान पर है। इस फिल्म में गब्बर की भूमिका निभाने वाले अमजद खान दमदार आवाज और बेहतरीन अभिनय की वजह से आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। गब्बर का रोल करने के बाद अभिनेता अमजद खान को लोग गब्बर ही कहने लगे थे। फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान अमजद खान से जुड़े कई किस्से आज भी मशहूर हैं। 12 नवंबर 1940 को पेशावर में जन्में अमजद खान के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।