फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर पोस्ट की कविता, कवि ने अपनी बताकर मांगे 32 रुपये

Mon, 24 Jun 2019 07:12 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर वो अपनी पुरानी तस्वीरें और कविताएं शेयर करते रहते हैं। हाल में अमिताभ में ट्विटर पर एक कविता पोस्ट की, जिसे एक राइटर ने अपनी पक्तियां बताकर उनसे 32 रुपए की मांग कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पोस्ट पर हिंदी का बखान करते हुए लिखा कि हिन्दी नायाब है छू लो तो-चरण, अड़ा दो तो-टांग, धंस जाए तो-पैर, आगे बढ़ाना हो तो-क़दम, राह में चिह्न छोड़े तो-पद, प्रभु के हों तो-पाद, बाप की हो तो-लात, गधे की पड़े तो-दुलत्ती, घुंघरू बांध दो तो-पग, खाने के लिए-टंगड़ी, खेलने के लिए-लंगड़ी... 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
kumar vishwas - फोटो : amar ujala
अमिताभ के इस ट्वीट के बाद इस कविता के असली राइटर प्रबुद्ध सौरभ ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उसे अपनी कविता बताया है। प्रबुद्ध ने पोस्ट पर मस्खरी करते हुए लिखा है कि 32 रुपये तो अपने भी बनते हैं गुरु। इस पोस्ट में उन्होंने बिग बी के साथ कुमार विश्वास को भी टैग किया है। 
 

 

4 of 5
Amitabh Bachchan, Kumar Vishwas - फोटो : Social Media
दरअसल 2017 में कुमार विश्वास द्वारा, अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता 'नीड़ का निर्माण' गाने और उसका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने के चलते बिग बी ने उन्हें लीगल नोटिस भेजने की बात कही थी। हालांकि कुमार विश्वास ने इस कविता को शेयर करते हुए हरिवंश राय बच्चन को क्रेडिट भी दिया था। बिग बी ने  आरोप लगाया था कि कुमार विश्वास ने उनके पिता की कविता का इस्तेमाल कर कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया। अमिताभ बच्चन ने नोटिस के जरिये कुमार से मांग की थी कि वो इस वीडियो/ऑडियो को तुरंत डिलीट करें और इससे कमाया पैसा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kumar vishwas
इसके बाद कुमार विश्वास ने एक ट्वीट के जरिये अमिताभ बच्चन से कहा कि 'सभी कवियों से मुझे इसके लिए सराहना मिली, लेकिन आपसे नोटिस मिला। बाबूजी को श्रद्धांजलि का वीडियो डिलीट कर रहा हूं. साथ ही आपके द्वारा मांगने पर 32 रुपये भेज रहा हूं, जो इससे कमाए हैं। प्रणाम'। फिलहाल अब दोनों के बीच मामला सुलझ चुका है। अब दोनों एक दूसरे को ट्विटर पर फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें