Mahalaxmi Express Train, Mumbai
- फोटो : PTI
बारिश की वजह से बदलापुर-वांगणी के बीच महालक्ष्मी एक्सप्रेस शुक्रवार रात से करीब 17 घंटे तक फंसी रही। पटरियों पर करीब दो फुट तक पानी भर गया था। ड्राइवर ने तीन बार कोशिश की लेकिन जब ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो उसे वहीं खड़ा कर दिया। इस दौरान ट्रेन के भीतर यात्रियों ने एक दूसरे की मदद की। शनिवार सुबह से एनडीआरएफ, तीनों सेनाओं, रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य का मोर्चा संभाला।