फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: ट्रैफिक से बचने के लिए बिग बी ने अनजान शख्स से ली लिफ्ट, फोटो देख नहीं रुकी नव्या की हंसी

Mon, 15 May 2023 09:11 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है। वह 80 साल की उम्र हो जाने के बाद भी एकदम युवाओं की तरह काम करते नजर आते हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस को नई जानकारी देते रहते हैं। इसके अलावा बिग बी लोगों का मनोरंजन करना भी नहीं भूलते हैं। वह अक्सर कुछ न कुछ दिलचस्प चीजें साझा करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जो कि फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक की सादगी और शालीनता किसी से छिपी नहीं है। वह अक्सर इन चीजों का परिचय देते हुए दिख जाते हैं। अमिताभ बच्चन वक्त के भी बहुत पाबंद हैं और हमेशा अनुशासन में रहना पसंद करते हैं। बिग बी की कोशिश होती है कि वो सेट पर लेट न पहुंचें। इसी क्रम में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे सभी लोग उनके इस कदम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- Twinkle Khanna: ट्विंकल ने यूके से वापस मांगे कोहिनूर संग 'दो अनमोल रतन', विजय माल्या-ललित मोदी पर कही यह बात
 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन इन दिनों मुंबई में हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म्स को पूरा करने में लगे हुए हैं। उनको फिल्म के सेट पर समय से पहुंचना था लेकिन मुंबई के ट्रैफिक के कारण ऐसा हो नहीं पा रहा था तो अभिनेता ने एक अंजान शख्स से बाइक पर लिफ्ट ले ली। बिग बी जाकर उस शख्स की बाइक पर बैठ गए। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस अभिनेता के डेडिकेशन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर इसकी एक फोटो भी शेयर की है। इसमें वह एक शख्स की रॉयल इनफील्ड बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। वह आराम से पीछे बैठे हुए हैं और सेट पर जल्द पहुंचने की उत्सुकता नजर आ रही है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- इस राइड के लिए शुक्रिया दोस्त...मैं तुम्हें नहीं जानता हूं, लेकिन तुमने मुझे सेट पर समय पर पहुंचाने में मदद की...तुमने इस उलझन भरे ट्रैफिक जाम में यह काम इतनी तेजी से किया...येलो टीशर्ट, शॉर्ट्स और कैप के ओनर, तुम्हें शुक्रिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अभिनेता का यह खुश मिजाज और दिलकश अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद बिग बी की नाती नव्या ने कमेंट सेक्शन में हंसी और दिल वाले इमोजी छोड़ दिए। संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने तालियों वाली इमोजी शेयर की। उनके पोस्ट पर फैन्स भी रिएक्शन देते नजर आए। एक फैन ने लिखा, 'यह पीली टी-शर्ट वाला लड़का अब रात को सोने वाला नहीं है, और लंबे समय तक अपने कपड़े और अपनी बाइक नहीं धोएगा।' एक और फैन ने लिखा, 'ड्राइवर के बच्चे के पास अब बताने के लिए लाइफ टाइम स्टोरी है। कैसे उसने बच्चन सर को राइड दी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें