जिंदगी एक सफर है सुहाना यहां कल क्या हो किसने जाना...राजेश खन्ना पर फिल्माया गया ये गाना जिंदगी की सच्चाई को बिल्कुल सटीक बयान करता है। जिंदगी में आज का वक्त अच्छा है, लेकिन कल क्या हो जाएगा किसी को पता नहीं चल पाता। बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले सितारों को बहुत ही खुशकिस्मत माना जाता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्हें जिंदगी में मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ा है।
मौत को चकमा देकर लौटे सितारे
बॉलीवुड में बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्हें सिर्फ फिल्में मिलना और सफलता पाने के लिए ही खुशकिस्मत नहीं माना गया बल्कि जिंदगी उन पर ऐसी मेहरबान हुई कि कई बार उन्हें मौत के मुंह से बाहर ले आई। बॉलीवुड के सितारे भी कई बार हादसे और दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं। कई बार तो ऐसा भी हुआ कि कुछ सितारों की मौत की अफवाह तक उड़ गई। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने मौत को करीब से देखा और जिंदा लौटकर आ गए।