फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: इन सितारों को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी, इस अभिनेत्री पर एसिड अटैक करवाने वाला था पूर्व प्रेमी

Sun, 24 Oct 2021 03:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में काम करने वाले सितारों को देशभर ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्यार मिलता है। इन सितारों के बारे में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज जानने के लिए लोग बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी जब फिल्मी सितारों की कोई तस्वीर सामने आती है तो उसे वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती। हालांकि इतना प्यार और सम्मान पाने वाले ये सितारे जबरदस्त सुरक्षा के घेरे में रहते हैं क्योंकि इनकी जान को भी खतरा होता है।

इन सितारों को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

मनोरंजन जगत के बहुत से सितारे ऐसे रहे हैं जिन्हें कभी ना कभी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इतना ही नहीं इस धमकी के कारण वह पुलिस स्टेशन के चक्कर भी लगा चुके हैं। कुछ सितारों को तो अंडरवर्ल्ड से भी धमकी मिली थी तो वहीं कई फैंस ही अपने सितारे से नाराज होकर उन्हें मारना चाहते थे। तो चलिए आपको बताते हैं किस किस  सितारे को मिल चुकी है मौत की धमकी।
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन

बिग बी को प्यार देने वालों की कमी नहीं है लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिनसे अमिताभ को जान का खतरा होने लगा था। साल 2010 में एक अज्ञात ब्लॉगर ने अमिताभ और उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। पहले तो बिग बी ने इसे अनदेखा कर दिया था। इसके बाद फोन पर जब उन्हे धमकी भरे मैसेज आने लगे तो उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

3 of 7
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान

सत्यमेव जयते शो के बाद से आमिर खान को धमकी मिलने की खबर आई थी। उन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई थी। ये ही वजह है कि उन्होंने बम और बुलेट प्रूफ मर्सिडीज बेंज S600 खरीदी जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है।

4 of 7
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत

कंगना रणौत की बहन रंगोली चंदेल पर साल 2007 में एक लड़के ने एसिड फेक दिया था। इसके बाद कंगना ने अपनी बहन के गुनहगार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद उस लड़के ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा अपने विवादित बयान के चलते कंगना अक्सर किसी ना किसी के निशाने पर आ जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू निगम 

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। साल 2014 में सोनू निगम को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील ने जान से मारने की धमकी दी थी। सोनू को उनकी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी बदलने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

6 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान

ब्लैक बक केस में सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। ये धमकी सलमान खान को विश्नोई कम्यूनिटी की ओर से मिली थी। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद भड़के फैंस ने भी सलमान खान के खिलाफ काफी बातें कहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
अक्षरा सिंह

एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान भोजपुरी सिनेमा की शेरनी कही जाने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर कई खुलासे किए थे। अक्षरा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वो एक ऐसे रिश्ते में थीं जिसमें उनका दम घुटता था। अक्षरा सिंह ने खुलासा करते हुए बताया था कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनके पीछे कुछ लड़कों को एसिड लेकर भेजा था और वह उन पर हमला करवाना चाहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें