अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
- फोटो : Instagram
इसके बाद इन दोनों ने 'जंजीर', 'अभिमान', 'चुपके चुपके', 'मिली', 'शोले' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ-जया की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, बिग बी ने जया को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था। मैगजीन पर जया को देखते ही अमिताभ काफी इंप्रेस हुए थे। अमिताभ ने बताया कि वो हमेशा से ऐसी लड़की चाहते थे जो अंदर से ट्रेडिशनल और बाहर से मॉडर्न हो। जया बिल्कुल वैसी ही थीं। इसी वजह से अमिताभ मन ही मन जया को पसंद करने लगे थे।
बताया जाता है कि जया बच्चन कॉलेज के दिनों से ही अमिताभ को पसंद करने लगी थीं। अमिताभ अपनी फिल्म सात हिंदुस्तानी के लिए पुणे गए थे और उस वक्त जया वहां पढ़ाई कर रही थीं। पहली नजर में ही उन्हें अमिताभ पसंद आ गए थे। दोनों की पहली मुलाकात गुड्डी के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में पहले बिग बी को साइन किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था।