फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: अमिताभ बच्चन ने पान मसाला कंपनी को भेजा नोटिस, कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बावजूद एड प्रसारित करने का आरोप

Sun, 21 Nov 2021 02:12 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
महानायक अमिताभ बच्चन बीते कुछ समय से पान मसाला के एड को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं। इसी बीच खबर आई है कि अमिताभ बच्चन के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बावजूद पान मसाला कंपनी लगातार एड का प्रसारण कर रही थी, जिसके कारण बिग बी ने कंपनी को लीगल नोटिस भेजकर इसका प्रसारण होने से रोकने की मांग की है। दरअसल वह एक्टर पिछले कई वर्षों से इस कंपनी के एड में नजर आते थे, लेकिन उन्होंने अपने पिछले जन्मदिन पर कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
हाल ही में अमिताभ बच्चन को इस एड के लिए ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। फैंस को अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत द्वारा पान मसाले का विज्ञापन करना पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना की गई थी। हालांकि सोशल मीडिया पर बिग बी ने साफ-साफ इसके पीछे की वजह बताई थी।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
एक यूजर ने बिग बी की पोस्ट में कमेंट किया था कि- 'प्रणाम सर, आपसे एक बात पूछनी है। क्या जरूरत है आपको भी पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ा। फिर क्या फर्क है आप में और इन टटपुंजियों में?' इसपर बिग बी ने जवाब देते हुए लिखा- 'मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं, किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं। हां यदि व्यवसाय है तो उसमें हमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है।'

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan
'अब आपको ये लग रहा है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए था, लेकिन इसको करने से, हां मुझे भी धनराशि मिलती है, लेकिन हमारी इंडस्ट्री में जो बहुत से लोग काम कर रहे हैं, जो कि कर्मचारी हैं, उनको भी काम मिलता है और धन भी। मान्यवर टटपूंजिया शब्द आपके मुख से शोभा नहीं देता और न ही हमारे व्यवसाय के अन्य कलाकारों को शोभित करता है। आदर सहित नमस्कार।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan - फोटो : sony tv twitter
हालांकि इसके बाद 11 अक्टूबर को अपने 79वें जन्मदिन के मौके पर पान मसाला कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की घोषणा की थी। कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के साथ ही बिग बी ने कंपनी को इसके पैसे भी लौटा दिए थे। आरोप है कि उसके बाद भी कंपनी उस एड को लगातार प्रसारित कर रही थी जिसके कारण बिग बी को लीगल नोटिस का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें