फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमा जगत की हेडलाइंस: अमिताभ बच्चन और आमिर खान की इन खबरों को पढ़ा क्या आपने

Tue, 16 Mar 2021 09:00 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले अपनी एक आंख की सर्जरी कराई थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। अब बिग बी ने बताया है कि उनकी दूसरी आंख की सर्जरी भी हो गई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यह उनके लिए जिंदगी बदलने वाला अनुभव है।


अमिताभ बच्चन की दूसरी आंख की भी हुई सर्जरी, कहा- ‘जिंदगी बदलने वाला अनुभव’
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : instagram/avigowariker
आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक से अलविदा कह दिया है। आमिर ने ऐसा क्यों किया है इसके पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है लेकिन अब एक्टर से संबंधित जानकारी फैंस को किसी और जरिए से मिलेगी।

Aamir Khan: आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, सच हुई अमर उजाला की खबर
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म द व्हाइट टाइगर का पोस्टर - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स तक पहुंच गई है। सोमवार को 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स की लिस्ट जारी कर दी गई और इसमें 'द व्हाइट टाइगर' को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है। इस नॉमिनेशन्स को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खुशी जाहिर कर रहे हैं।

Oscars 2021: प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को ऑस्कर में मिला नॉमिनेशन

4 of 5
गौहर खान - फोटो : Instagram
पुरानी कोविड रिपोर्ट्स की तारीख बदलकर या दूसरों की कोविड रिपोर्ट फोटोशॉप करके अपना नाम डालकर दूसरे शहरों से मुंबई आने वाले लोगों के खिलाफ बृहन्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने अभियान छेड़ दिया है। शहर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इन्हीं की रोकथाम के सिलसिले के लिए चले अभियान के निशाने पर चर्चित गौहर खान भी आ गई हैं। गौहर खान ने हाल ही में वेब सीरीज ‘तांडव’ में काम किया है।

फर्जी कोविड रिपोर्ट पर मुंबई पहुंच रहे लोगों की तलाश शुरू, उधर, बीएमसी ने गौहर खान पर कराई एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Social media
आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म आरआरआर में उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। इस फिल्म में आलिया सीता मां का किरदार निभा रही हैं। आलिया की ये तस्वीर देखकर फैंस उनसे प्रभावित होते नजर आ रहे हैं।

सीता के रूप में दिल जीतने आ रहीं आलिया, सामने आते ही वायरल हुई तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें