बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन यूं तो अपने कमाल के अभिनय और सिनेमा को लेकर चर्चा में रहते हैं। मगर, फिलहाल वे खबरों में हैं अपनी प्रॉपर्टी को लेकर। बिग बी के पास संपत्ति की कमी नहीं। अभिनेता का कद जितना ऊंचा है, उतनी अथाह संपत्ति के वे मालिक हैं। बीते दिनों बिग बी ने अपना जूहू वाला बंगाल 'प्रतीक्षा' अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा को तोहफे में दिया। ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसके बाद से ही प्रशंसक ये जानने के लिए उत्साहिता हैं कि महानायक की पूरी संपत्ति का बंटवारा किस तरह होगा। पूरी संपत्ति पर बेटे अभिषेक बच्चन का हक होगा या श्वेता बच्चन भी हकदार होंगी? इसका जवाब काफी पहले खुद बिग बी ने ही दे दिया था। आइए जानते हैं...