फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव बर्ड्स: सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा? कभी मीजान जाफरी से जुड़ा था नाम

Fri, 19 Nov 2021 09:49 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीजान जाफरी, नव्या नवेली नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में कहानियां सिर्फ फिल्में बनाने और सितारे के परफॉर्मेंस तक ही सीमित नहीं है। इस दुनिया में पर्दे के पीछे के किस्से लोगों को और भी ज्यादा दिलचस्प लगते हैं। किस स्टार की जिंदगी में क्या चल रहा है यह जानने के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं। इसमें बहुत से स्टार किड्स शामिल हैं जिनकी जिंदगी के बारे में जानना लोगों को अच्छा लगता है। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा फिल्मों में काम नहीं करती लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। अपनी तस्वीरों को लेकर वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।

सिद्धांत को डेट कर रहीं नव्या?

नव्या ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह फिल्मों में नहीं आएंगी लेकिन उनकी खूबसूरत तस्वीरें देख हर कोई उन पर दिल हार जाता है। नव्या की लव लाइफ भी हमेशा से चर्चा में रही है और उनका नाम जावेद जाफरी के बेट मीजान जाफरी से जोड़ा जाता रहा है लेकिन अब जो खबर आ रही है उससे पता चल रहा है कि मीजान नहीं बल्कि इस सितारे के लिए नव्या का दिल धड़क रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
नव्या नवेली नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नव्या नवेली गली ब्वॉय फेम एमसी शेर यानि सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं। खबर है कि नव्या और सिद्धांत एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है और अपने रिश्ते को लेकर दोनों बहुत ही गंभीर हैं। हालांकि इस मामले में नव्या और सिद्धांत दोनों की तरफ से ही कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

3 of 5
नव्या नवेली नंदा और मीजान जाफरी - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि नव्या का नाम हमेशा से ही जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी से जुड़ता रहा है। जहां मीजान ने हमेशा बताया है कि नव्या उनकी अच्छी दोस्त हैं। दरअसल नव्या जब भी कोई तस्वीर डालती हैं तो उस पर मीजान बेहद ही प्यारे कमेंट करते हैं। ऐसे में यूजर्स का मानना था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं क्योंकि उन्हें कई बार साथ में घूमते हुए स्पॉट किया गया।

4 of 5
नव्या नवेली नंदा और मीजान जाफरी - फोटो : Instagram
हालांकि अब जो खबर आ रही है उससे पता चल रहा है कि नव्या मीजान नहीं बल्कि सिद्धांत को पसंद करती हैं। मीजान ने कई इंटरव्यू में यह भी कहा कि नव्या उनकी अच्छी दोस्त हैं और जब उनके अफेयर की झूठी खबरें उड़ती हैं तो उन्हें यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले एक इंटरव्यू में सिद्धांत ने कहा था कि वह सिंगल नहीं है और किसी को डेट कर रहे हैं। वह लड़की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है लेकिन कोई अभिनेत्री नहीं है। अब सिद्धांत की पुरानी बातों का इशारा भी नव्या की तरफ जा रहा है। अब देखना होगा कि यह कपल अपने रिश्ते को कब तक आधिकारिक करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें