फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश करने वालों का जताया आभार, कहा- आपके प्रेम की गहराई नाप पाना नामुमकिन

Tue, 12 Oct 2021 02:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोमवार को अपना 79वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और कई सेलेब्स ने उन्हें ढेर सारी शुभाकामनाएं दीं। इस दौरान ना सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि साउथ फिल्म स्टार ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी जमकर तारीफ भी की।

वहीं, अब अपने जन्मदिन के एक दिन बाद यानी मंगलवार को खुद बिग बी ने एक पोस्ट शेयर कर उन सभी लोगों को धन्यवाद किया है, जिन्होंने उन्हें उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। अमिताभ बच्चन ने अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा, "शुभचिंतकों के प्रेम की गहराई को नाप पाना मुमकिन नहीं है। सभी को व्यक्तिगत रूप से जवाब देना अभी भी कठिन है। लेकिन, यहां इस पृष्ठ पर बधाई भेजने वाले सभी लोगों को मेरा हार्दिक धन्यवाद ..मेरा प्यार।"
 

 

विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले बिग बी के जम्नदिन के मौके पर उनके बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। अभिषेक ने अमिताभ की जवानी से लेकर अब तक की कई फोटोज का एक वीडियो शेयर करे हुए लिखा, "मेरे हीरो, मेरे आदर्श, मेरे दोस्त, मेरे पापा। हैपी बर्थडे डैड। प्यार।"
 

 

विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, ऐश्वर्या राय ने अपने ससुर अमिताभ को एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या के साथ बिग भी की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट डार्लिंग दादा जी और पा। लव यू फॉरेएवर एंड बियॉन्ड।" अमिताभ के जन्मदिन के मौके पर अभिषेक, ऐश्वर्या और अराध्या उसी दिन पेरिस से मुंबई लौटे थे।
 

 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अमिताभ बच्चन को जन्मदिन पर संजय दत्त, सुनील ग्रोवर, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, अक्षय कुमार, प्रभास, इमरान हाशमी और शेफाली शाह समेत कई सिलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शुभकामनाएं दीं और उनकी अच्छी सेहत की कामना की।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच अपने जन्मदिन के मौके पर अमिताभ ने अपना लेटेस्ट ब्लॉग फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने 'कमला पसंद' के साथ अपने करार को खत्म कर दिया है। बिग बी ने यह कदम विज्ञापन के ऑन एयर होने के कुछ समय बाद ही उठाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें