फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ के 'रिटायरमेंट' से लेकर अमेरिकी प्रेसिडेंट की फोटोशॉप्ड तस्वीर तक, चर्चा में रहीं ये खबरें

Thu, 28 Nov 2019 07:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन, डोनाल्ड ट्रम्प, मृणाल सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media
फिल्मी जगत में रोज कुछ ना कुछ होता ही रहता है। हम हर खबर को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में आज सारा दिन जो खबरें चर्चाओं में रही हैं वो आपको बताएंगे। जैसे अमिताभ का रिटायरमेंट, अमेरिका के राष्ट्रपति की फोटोशॉप्ड तस्वीर की सच्चाई, सलमान खान का आइटम नंबर, नेटफ्लिक्स की घोस्ट स्टोरीज और बिग बॉस का अपडेट...
विज्ञापन

2 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ लेंगे रिटायरमेंट ?
उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ हर किरदार से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। लेकिन उम्र का असर अब वो खुद महसूस करने लगे हैं। दरअसल हाल ही में अमिताभ ने एक ब्लॉग लिखा जिसमें उन्होंने ब्रम्हास्त्र की शूटिंग के दौरान अपने 12 घंटे के कार के सफर का जिक्र किया। ब्लॉग में एक तरफ जहां अमिताभ ने अपनी कार के सफर के दौरान हसीन नजारों का जिक्र किया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने आखिरी में लिखा- 'मुझे रिटायर हो जाना चाहिए...दिमाग कुछ और सोच रहा है और उंगलियां कुछ और...यह इशारा है....' । वैसे बात अमिताभ के करियर की करें तो उनकी आने वाली फिल्मों में 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो सिताबों' हैं जबकि वो टेलीविजन पर कौन बनेगा करोड़पति से धमाल मचाए हुए हैं।

पूरी खबर पढ़े: मनाली पहुंचने पर अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, अब मुझे रिटायरमेंट ले लेना चाहिए
विज्ञापन

3 of 6
डोनाल्ड ट्रंप
फिर सुर्खियों में आए डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल फिलहाल में अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। डोनाल्ड ने जो फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें उनकी शानदार बॉडी नजर आ रही है। लेकिन बता दें कि ये तस्वीर एडिटेड है। यानी इस फोटो में जो कमाल की बॉडी नजर आ रही है वो डॉनाल्ड की नहीं बल्कि एक हॉलीवुड स्टार की है। गौरतलब है कि असल में यह तस्वीर सिल्वेस्टर स्टेलोन की है और ये 1982 में आई उनकी फिल्म ‘रॉकी 3’ का पोस्टर है। डोनाल्ड के ट्वीट पर अभी तक 5 लाख 60 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। जबकि 1 लाख 61 हजार से अधिक रिट्वीट्स हो चुके हैं।

पूरी खबर पढ़े: ट्रंप ने रॉकी की तस्वीर पर लगाया अपना चेहरा, ट्विटर पर लोगों ने लिए मजे

 
 

4 of 6
Prabhu Deva and Salman Khan - फोटो : Social Media
प्रभु देवा के साथ थिरकेंगे दबंग खान
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग 3 लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल हाल ही में खबर सामने आई थी कि फिल्म दबंग 3 में वरीना हुसैन भी एक आइटम नंबर करते नजर आएंगी। लेकिन अब खबर सामने आई है कि सिर्फ वरीना ही नहीं बल्कि खुद सलमान खान फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा के साथ ऑनस्क्रीन डांस करते नजर आएंगे। यानी सलमान खान दबंग 3 के लिए खुद ही आइटम ब्वॉय बन गए हैं। इसके साथ ही बता दें कि दबंग सीरीज की पिछली फिल्म में मुन्नी बदनाम हुई गाने पर बड़ी हायतौबा मची थी तो इस बार गाने के बोल 'मुन्ना बदनाम हुआ' हो गए हैं।

पूरी खबर पढ़े: अपनी ही फिल्म में इसलिए आइटम ब्वॉय बने सलमान, प्रभु देवा के साथ 'मुन्ना बदनाम' पर करेंगे डांस
विज्ञापन

5 of 6
घोस्ट स्टोरीज - फोटो : Instagram
घोस्ट स्टोरीज का फर्स्ट लुक आउट
करण जौहर, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी नए साल पर लोगों का अनोखे तरीके से मनोरंजन करने वाले हैं। दरअसल चारों के निर्देशन में बनी नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' की रिलीजिंग डेट सामने आ चुकी है। रिलीजिंग डेट की घोषणा एक वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर की गई है। इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। वीडियो की शुरुआत अनुराग कश्यप से होती है जिसमें वह कहते हैं, 'पिछले साल हमने 'लस्ट स्टोरीज' की थी जिसमें हमें बहुत ही आनंद आया था।' आगे करण जौहर कहते हैं, 'आप सभी ने वह देखी और आपको वह अच्छी लगी। जिसके बाद हमने इसके एक कदम और आगे जाने का निर्णय लिया। कुछ चीजें जिसने हम सबके लिए सबकुछ बदल दिया।' वहीं जोया कहती नजर आती हैं, 'हमने एक ऐसी चीज का निर्माण किया जो हमने पहले कभी नहीं किया था।' वहीं दिबाकर ने बताया, 'यह उन चीजों के बारे में है जो वास्तव में मानव नहीं हैं।' वीडियो में आगे फिल्म की कहानी के बारे में भी पता चलता है।

पूरी खबर पढ़े: नए साल पर लोगों का डराने आ रहीं 'घोस्ट स्टोरीज', नेटफ्लिक्स ने किया रिलीज की तारीख का एलान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Siddharth Shukla and Himanshi Khurana - फोटो : twitter
सिद्धार्थ बने घर के नए कप्तान
छोटे पर्दे पर बिग बॉस 13 इस बार धमाका साबित हुआ है। शो का हर एपिसोड किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। शो के ताजा अपडेट्स के बारे में बता दें कि बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला घर के नए कैप्टन बन गए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला को सभी घरवालों ने अपने वोट से जिताकर उन्हें घर का नया कप्तान बनाया। खास बात है कि 'बिग बॉस' ने हिमांशी खुराना से खुद घर की कप्तानी छीनी और नए कप्तान के चुनाव के लिए बोला। कप्तानी की दावेदारी में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दो और दावेदार थे लेकिन किसी को एक भी वोट नहीं मिला।

पूरी खबर पढ़े: BB13: हिमांशी की इस हरकत से भड़क उठे बिग बॉस, इस बार सिद्धार्थ शुक्ला बने घर के नए कैप्टन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें