फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 लाख की कार में जया संग पूरे परिवार को डिनर कराने गए बिग बी, नजर नहीं आईं ऐश्वर्या

Wed, 10 Apr 2019 04:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan and Jaya - फोटो : twitter
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कुछ दिन पहले मर्सिडीज बेंज V-Class खरीदी थी। मर्सिडीज बेंज V-Class अब तक की भारत में लांच हुई सबसे महंगी एमपीवी कारों में से एक है। इसकी कीमत करीब 68 लाख बताई जा रही है। पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ डिनर पर इसी कार में सवार होकर गए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan and Shweta - फोटो : twitter
खबरों की मानें तो अमिताभ ने इस कार को पत्नी जया को बर्थडे पर तोहफे में दिया है। Mercedes-Benz V-Class Exclusive और V-Class Expression की कीमत अलग अलग है। अमिताभ बच्चन ने कौन सा वर्जन खरीदा है ये फिलहाल अभी साफ नहीं हो पाया है। बता दें Expression की कीमत 68.40 लाख और Exclusive की कीमत 81.90 लाख रुपये है। फिलहाल बिग बी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Jaya Bachchan dinner date with daughter Shweta Bachchan - फोटो : twitter
तस्वीरों में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन और अभिषेक नजर आए, हालांकि ऐश्वर्या नजर नहीं आईं। ऐश्वर्या ने सास जया बच्चन को जन्मदिन की बधाई इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके दी।  ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में जया के साथ ऐश्वर्या और आराध्या भी नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या ने कैप्शन दिया- 'हमेशा खुश रहिए।' जया बच्चन का जन्मदिन 9 अप्रैल को था। जन्मदिन से एक दिन पहले श्वेता भी जया को डिनर पर लेकर गई थीं। रेस्टोंरेट से जया जैसे ही बाहर निकली तो वह कैमरा देखकर खुश नजर नहीं आईं। न ही जया बच्चन और न ही श्वेता ने पोज दिए। 
 

4 of 5
Amitabh Bachchan
कुछ दिन पहले भी बिग बी कार को लेकर चर्चा में थे। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपनी सफेद रंग की लग्जरी कार 'रॉल्स रॉयल फैंटम' को बेच दिया है। बिग को ये कार तोहफे के तौर पर मिली थी। उस समय इस कार की कीमत 3.5 करोड़ थी। जिसे अमिताभ बच्चन ने एक बिजनेसमैन को बेच दिया है। अमिताभ बच्चन को यह कार फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने 2007 में 'एकलव्य' फिल्म के दौरान गिफ्ट की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Abhishek, Shweta and Amitabh - फोटो : twitter
अमिताभ बच्चन फैंसी गाड़िया रखना पंसद करते हैं। उनके पास कई शानदार गाड़ियों का क्लेक्शन है, जिसमें मर्सिडीज एस-क्लास, रेंज रोवर,बेंटले जीटी, Mini Cooper and a Lexus SUV जैसे कार शामिल हैं। बिग बी 2 नंबर को लकी मानते हैं। उनकी जन्म की तारीख का जोड़ भी 2 ही है। उनकी सभी कारों के नंबरों में भी 2 अंक जरूर होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें