फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati: दिवालिया हो चुके थे अमिताभ बच्चन की KBC ने बदली थी किस्मत, 21 साल से संभाल रहे होस्ट की गद्दी

Wed, 11 Aug 2021 01:28 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को 21 साल पूरे हो गए हैं। अमिताभ ने इस अवसर पर अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है और उसमें सभी का आभार जताया है। उन्होंने कुर्सी पर बैठे हुए तस्वीर का कोलाज शेयर करते हुए लिखा है कि 2000 से कुर्सी, जिंदगी के वो 21 साल और साथ आए सभी का आभार। अमिताभ ने इस शो के सीजन 13 के साथ वापसी की है। आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' छोटे पर्दे का बेहद लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो है। इसके हर नए सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में अमिताभ ने सूट पहना हुआ है और वो कुर्सी पर बैठे हुए हैं। यह 'कौन बनेगा करोड़पति' का सेट है। उनकी इस तस्वीर पर बेटे अभिषेक बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी रिएक्शन दिया है।

 

विज्ञापन

3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए हाथ उठाने वाला इमोजी बनाया है। वहीं, नातिन नव्या ने लाल दिल का इमोजी पोस्ट कर दादा के प्रति प्यार जताया है। इस पोस्ट पर अमिताभ के कई प्रशंसकों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं और अमिताभ को शुभकामनाएं दी हैं। एक व्यक्ति ने अमिताभ को 13वीं सीजन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को शो की अपडेट देते रहते हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने लिखा था कि केबीसी के नए सीजन के लिए रिहर्सल शुरू हो गई है। उन्होंने कहा था कि प्रसारण के लिए कुछ ही वक्त में इसकी रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। अमिताभ ने मंगलवार को प्रशंसकों को बताया था कि केबीसी 13 के लिए रिकॉर्डिंग के पहले दिन उन्हें देर हो गई है। 

4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये शो अमिताभ के लिए बेहद खास है। दरअसल अमिताभ ने एक समय में खुद की कंपनी ABCL शुरू की थी। लेकिन कुछ ही समय में कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब होने लगी। अमिताभ पर करोड़ों का कर्ज हो गया। और लेनदार पैसों के लिए उनके घर तक आने लगे। रिपोर्ट्स की मानें तो उन पर 90 करोड़ का कर्ज था। तभी स्टार प्लस से उनके पास कौन बनेगा करोड़पति का ऑफर आया। उन्होंने इसे बिना सोचे समझे ही हां कर दिया। इसके बाद से ही अमिताभ बच्चन की आर्थिक स्थिति ठीक हुई। अमिताभ बीते 21 साल से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। बीच में एक बार शाहरुख खान ने इस शो को होस्ट किया था लेकिन वो सीजन फ्लॉप रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
अमिताभ ने 2000 में शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी शुरू की थी। तब से वह एक सीजन को छोड़कर इस शो का लगातार हिस्सा रहे हैं। साल 2006 में अभिनेता शाहरुख खान ने इस शो को होस्ट किया था। इस शो के सीजन 13 का प्रीमियर 23 अगस्त को होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें