फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी परिवार के इस मशहूर अस्पताल के पूरे हुए 10 साल, अमिताभ संग इवेंट में पहुंचे ये फिल्मी सितारे

Fri, 25 Jan 2019 08:30 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
मुंबई में स्थित कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट ने अपने 10 साल पूरे कर लिए है। ऐसे में एक इवेंट आयोजित किया गया जिसमें अस्पताल की चेयरपर्सन टीना अंबानी और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ संग कई फिल्म जगत की मशहूर हस्तियां इस खास मौके पर पहुंचीं।
 
विज्ञापन

2 of 5
teena ambani
इवेंट में टीना ने बताया 'बीते दस सालो से हम हेल्थकेयर सुविधा को भारत के कोने-कोने में आसानी से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इससे हम लोगों को उनकी हेल्थ के प्रति और भी ज्यादा सजग करने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan
इवेंट में टीना ने बताया कि साल 2020 तक दो और अस्पताल खोलने की योजना है जिसमें इंदौर और रायपुर जैसे शहर का नाम शामिल है। वहीं, महाराष्ट्र में 18 कैंसर केयर सेंटर खोलने की भी पहल की जाएगी। खबर है कि अकोला और गोंडिया में पहले से कैंसर केयर सेंटर खोले जा चुके हैं और इस मार्च सोलापुर में तीसरे सेंटर का उद्घाटन किया जाना है। 

4 of 5
boney kapoor
इसके अलावा साल 2016 से सूरत और राजकोट में क्लीनिक्स और टेलीमेडिसन सेंटर पहले से ही काम कर रहे हैं। टीना ने बताया कि केडीएएच, अमेरिका के बॉस्टन चिल्ड्रन अस्पताल, मेमोरियल स्लोन कैटरिंग कैंसर सेंटर  और नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट से पेडेयेट्रिक कॉर्डियक साइंस पर क्लीनिकल रिसर्च के लिए बात कर रही है। बता दें कि इस इवेंट में बोनी कपूर भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mohit marwah
इवेंट में फिल्म अभिनेता मोहित मारवाह भी नजर आए। मोहित रिश्ते में बोनी कपूर के भतीजे लगते हैं। उन्हें फिल्म फगली में देखा गया था। फिल्म फ्लॉप साबित हुई और वह फिर फिल्म इंडस्ट्री में दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें