फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Birthday: 'लोगों ने कहा मैं जया को छोड़कर रेखा के साथ रहने लगा हूं', पहली बार रेखा संग रिश्ते पर बोले थे अमिताभ बच्चन

Mon, 11 Oct 2021 10:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रेखा, अमिताभ - फोटो : ट्विटर
अमिताभ बच्चन का आज यानी 11 अक्टूबर को जन्मदिन है। अमिताभ ने अपनी बढ़ती उम्र का जश्न शान से सोशल मीडिया पर मनाया। उन्होंने जन्मदिन के मौके पर अपनी एक फोटो साझा की है जिसके साथ उन्होंने अपनी उम्र का जिक्र भी किया। अमिताभ के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले रेखा का जन्मदिन होता है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) को लेकर फिल्मी गलियारों में तमाम तरह की बातें कही गईं है। इनके प्यार के किस्से अक्सर सुनने-पढ़ने को मिल ही जाते है। 


जया से शादी के बाद रेखा से लिंकअप
रेखा से अमिताभ का लिंकअप जया से शादी के बाद हुआ था। 1973 में जया से शादी के कुछ सालों बाद ही रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें छपने लगी थीं। दोनों ने 'दो अनजाने' 'मिस्टर नटवरलाल', 'सिलसिला', 'दो अनजाने', 'नमक हराम', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी  फिल्मों में काम किया है। हालांकि दोनों ने कभी इस रिलेशन को नहीं माना।
विज्ञापन

2 of 7
रेखा, अमिताभ - फोटो : Social Media
बहुत कम मौके ऐसे आए जब रेखा और अमिताभ एक दूसरे के बारे में बोलते नजर आए। रेखा ने जहां सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में अपने और अमिताभ के रिश्ते पर बात की वहीं अमिताभ ने भी 1998 में ऐसा ही एक इंटरव्यू दिया। अमिताभ का ये इंटरव्यू बहुत खास माना जाता है। इस इंटरव्यू में अमिताभ ने पहली बार रेखा के साथ अपने संबंधों पर बात की थी। आज हम आपको उसी इंटरव्यू के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
रेखा-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सिमी- एक बात जो हर दूसरे साल सामने आती है वो है आपका और रेखा का अफेयर, ऐसा क्यों होता है और लोग क्यूं ऐसी बातें उछालते हैं?
अमिताभ- ये उन लोगों से पूछिए जो जानबूझकर उछालते हैं।
सिमी- कौन ऐसी बातें पैदा करता है?
अमिताभ- मीडिया

4 of 7
amitabh bachchan and rekha - फोटो : social media
सिमी- आपको लगता है कि ये सिर्फ मीडिया की देन है?
अमिताभ- अगर इसके पीछे कोई और है तो मुझे इसका पता चलना चाहिए।
सिमी- क्या आप दोनों कभी एक दूसरे से मिले?
अमिताभ- वो मेरी साथी कलाकार थीं, मेरी को-स्टार थीं और जब हम साथ काम करते हैं तो जाहिर हैं कि हम मिलेंगे भी। सामाजिक नजरिए से देखा जाए तो हम दोनों के बीच कुछ भी एक जैसा नहीं है। बस इतना ही है।
विज्ञापन

5 of 7
amitabh, rekha, jaya - फोटो : file photo
सिमी- आप लोग एक दूसरे से कब से नहीं मिले?
अमिताभ- सालों से। मेरा मतलब है कि कभी-कभार हम किसी अवार्ड फंक्शन में या फिर किसी दूसरे समारोह में टकरा जाते हैं। बस इतना ही है।
सिमी- लेकिन जबसे आप लोगों ने साथ काम करना बंद किया तबसे आप लोगों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई?
अमिताभ- नहीं, हमने सालों से साथ काम ही नहीं किया।
विज्ञापन

6 of 7
Amitabh Bachchan and Rekha - फोटो : सोशल मीडिया
सिमी- और कोई मुलाकात?
अमिताभ- नहीं, बिल्कुल भी नहीं।
सिमी- क्या आपको ये अफवाहें परेशान करती हैं?
अमिताभ- नहीं, मैंने इन आरोपों का बहुत सामना किया है, लेकिन सच कहूं तो हाल में लगे कुछ आरोप बेहूदा थे। कुछ ने दावा किया कि मैं उनके साथ रहने लगा हूं या फिर वो मेरे घर रहने के लिए आ गई हैं और कुछ लोगों का दावा था कि उनके पास उस घर की तस्वीरें भी थीं जहां पर मैंने उन्हें रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rekha and Amitabh Bachchan - फोटो : instagram
अमिताभ ने आगे बताया- तो फिर ऐसी बातों के बारे में क्या कहें जो महज मजाक से ज्यादा कुछ नहीं है। वो घर मेरा है, मेरा परिवार वहां रहता है, मेरे बीमार माता-पिता वहां रहते हैं और मैं उनकी देखभाल करता हूं। यह काफी संवेदनहीन बात है कि बिना किसी सच्चाई के और बिना किसी जांच-पड़ताल के मीडिया मुझ पर इस तरह के आरोप लगाए। मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या उन लोगों ने कभी मुझे उस महिला के साथ कुछ भी गलत करते हुए या कुछ अनैतिक करते हुए वाकई में देखा है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप बताइए कि आपने हम दोनों को साथ में कब देखा था कि आपको इस तरह की बातें करने का इशारा मिला।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें