फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: इंडस्ट्री में ये शख्स था अमिताभ का गॉडफादर, संघर्ष के दिनों में दिया साथ... पर रिश्ता नहीं निभा पाये 'बिग बी'

Mon, 11 Oct 2021 12:06 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन बीते पांच दशकों से बॉलीवुड पर कब्जा जमाये हुए हैं। जहां उनकी उम्र के अभिनेता अभिनय से कब का रिटायरमेंट ले चुके हैं या फिर फिल्मों से दूरी बना चुके हैं, वहीं 'बिग बी' इस उम्र में भी अपने दमदार अभिनय और संवाद शैली की बदौलत दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाये हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म चेहरे रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्मों के साथ ही अमिताभ छोटे पर्दे पर भी सक्रिय हैं। उनका शो 'कौन बनेगा करोड़पति' घर-घर में लोकप्रिय है। 11 अक्तूबर को फिल्म इंडस्ट्री के इस 'शहंशाह' का जन्मदिन है। 1942 में पैदा हुए अमिताभ अब 79 साल के हो गये हैं। उन्होंने अपनी इस लंबी जर्नी में कई पड़ाव देखे हैं। कई सुपरहिट फिल्में दी, तो लगातार फ्लॉप फिल्मों का दबाव भी झेला है। फिल्म के सेट पर घायल हुए, राजनीति में गये और फिर वापस इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अमिताभ के भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी करोड़ों चाहने वाले हैं।

फ्रांस की सरकार ने तो उनको अपने यहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से तक नवाज रखा है। 'सात हिन्दुस्तानी' फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अमिताभ को किसी जमाने में अपनी आवाज की वजह से ही रिजेक्ट होना पड़ा था। बाद में उनकी यही दमदार आवाज उनकी पहचान बन गई। शुरू-शुरू में निर्देशकों का मानना था कि दुबले-पतले और सामान्य से अधिक लंबे अमिताभ बच्चन में ऐसा कोई गुण नहीं है, जिसके कारण दर्शक उन्हें पर्दे पर पसंद करेंगे। लेकिन आज अमिताभ के अभिनय, अनुशासन, कड़ी मेहनत और नये कलाकारों के साथ तालमेल की सिनेमाप्रेमी बखूबी तारीफ करते नहीं थकते हैं। यह भी सच है कि अगर फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ को महमूद का साथ नहीं मिलता, तो वह शायद आज उस मुकाम पर नहीं होते, जिस मुकाम पर इस वक्त हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ और महमूद - फोटो : सोशल मीडिया
महमूद ही वह शख्स थे जिन्होंने सबसे पहले इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन का साथ दिया था। उन्हें अमिताभ बच्चन का गॉडफादर कहा जाता है। अमिताभ बच्चन के संघर्ष के दिनों में महमूद ही उनका सहारा बने थे। लेकिन, बाद में महमूद और अमिताभ बच्चन के रिश्ते में खटास पड़ गई। अमिताभ, महमूद के साथ अपना रिश्ता नहीं निभा पाये। महमूद कहते थे, अमिताभ बच्चन के दो पिता हैं, एक सगे यानी कि हरिवंश राय बच्चन और दूसरे खुद महमूद।

 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त ऐसा भी था जब बॉलीवुड में काम नहीं मिलने के कारण हताश अमिताभ वापस घर लौटने के बारे में सोच रहे थे। उसी वक्त महमूद उनके तारणहार बनकर उभरे। महमूद ने उस वक्त अमिताभ को ‘बॉम्बे टू गोवा’ फिल्म में काम दिलवाया। फिल्म को खुद महमूद ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां तक की संघर्ष के दिनों में महमूद ने अमिताभ को अपने घर में तक रखा था।

 

4 of 5
महमूद, अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @cinemaazi/ @SonyTV
महमूद ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, जिस व्यक्ति को सफलता मिलती है, उसके दो पिता होते हैं, एक उसका अपना पिता और दूसरा वह जो उसे पैसा कमाना सिखाता है। मैंने अमिताभ को सिखाया, रहने की जगह दी और फिल्में दिलवाईं। ऐसा नहीं है कि अमिताभ, महमूद का सम्मान नहीं करते थे, लेकिन उन्होंने अस्पताल के बिस्तर पर बीमार पड़े महमूद का हाल-चाल नहीं जानकर, उनके दिल को ठेस पहुंचा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ के खाने और रहने का बंदोवस्त करने वाले महमूद का कहना था कि अमिताभ ने यह साबित कर दिया कि असली पिता, असली होता है। महमूद का कहना था कि अमिताभ न ही उनसे मिलने अस्पताल में आये और न ही उन्हें जल्द ठीक होने के लिए कार्ड भेजा। यहां तक ही अमिताभ ने महमूद को एक छोटा सा फूल तक भी नहीं भेजा। अमिताभ को पता था कि मैं अस्पताल में भर्ती हूं। लेकिन, वो मुझसे मिलने तक नहीं आये। ये ही वजह थी कि अमिताभ और अमहमूद के रिश्ते में खटास पड़ गई थी। 

1970 से लेकर 1980 के दौरान भारतीय सिनेमा में अमिताभ का जबरदस्त दबदबा रहा। जिसके कारण उन्हें 'वन मैन इंडस्ट्री' जैसा खिताब भी दिया गया। यह खिताब अमिताभ को फ्रेंच डायरेक्टर फ्रांस्वा ट्रूफोटा ने दिया। अमिताभ ने 200 से ज्यादा फिल्में की हैं। उन्हें अपने अभिनय करियर में अनगिनत पुरस्कारों से नवाजा गया है। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से लेकर पद्मश्री और पद्मभूषण तक का सर्वोच्च सम्मान मिल चुका है। तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 16 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले अमिताभ बच्चन सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि प्लेबैक सिंगर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें