फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: विज्ञापनों को लेकर विवादों में भी रह चुके हैं अमिताभ, फैंस की नाराजगी के बाद बदला था फैसला

Tue, 11 Oct 2022 11:22 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। बीते आठ दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अमिताभ अपनी फिल्मों और अनोखे अंदाज के लिए आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। बीते आठ दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अमिताभ अपनी फिल्मों और अनोखे अंदाज के लिए आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। फिल्मों और टीवी शोज के जरिए लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अमिताभ कई ब्रांड के विज्ञापनों से भी जुड़े हुए हैं। अभिनेता ने अपने लंबे करियर में कई ब्रांड के लिए विज्ञापनों में काम किया है। लेकिन कई बार अभिनेता को अपने कुछ विज्ञापनों के लिए लोगों का भारी विरोध भी झेलना पड़ा। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनके ऐसे ही कुछ विज्ञापनों के बारे में-

विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन एक समय मैगी का भी विज्ञापन कर किया करते थे। लेकिन कुछ समय पहले ही मैगी की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के चलते अमिताभ बच्चन भी कटघरे में आ गए थे। दरअसल, स्वास्थ्य के हानिकारक होने की वजह से अभिनेता पर से लोग नाराज थे कि वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पाद का विज्ञापन और प्रचार क्यों कर रहे हैं।

 90 के दशक में नए कलाकारों के साथ खूब जमी बिग बी की जोड़ी, इन फिल्मों से किया मनोरंजन

 

विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अमिताभ बच्चन सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड पेप्सी का विज्ञापन कर मुश्किल में फंस चुके हैं। इस प्रोडक्ट की सेल बेहिसाब बढ़ी थी, लेकिन बाद में इस पर केस कर दिया गया कि इसमें कीटनाशक का इस्तेमाल होता है,जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसे में कंपनी के ब्रांड एंबेसडर होने की वजह से बिग बी को काफी विरोध झेलना पड़ा था।

80 साल-80 किस्से: आज भी ब्रांड वैल्यू में बेताज बादशाह हैं बिग बी, एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं मोटी फीस

4 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

चॉकलेट ब्रांड कैडबरी का विज्ञापन करने पर भी बिग बी को नुकसान झेलना पड़ा था। दरअसल, अमिताभ साल 2003 में डेरी मिल्क के ब्रांड एंबेसडर बने थे। इस दौरान चॉकलेट के पैकेट में कई जगह कीड़े पाए गए, जिसके बाद यह ब्रांड विवादों में गिर गया। ऐसे में इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर होने की वजह से अमिताभ बच्चन को भी काफी मुसीबतें झेलनी पड़ी थी।

80 साल-80 किस्से: 'श्वेता की शादी के बाद ज्यादा जिम्मेदार पिता बने अमिताभ..', जब नव्या से बोलीं जया बच्चन

विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अभिनेता कल्याण ज्वेलर्स के भी ब्रांड एंबेसडर हैं, लेकिन अभिनेता के इस ब्रांड के एक विज्ञापन को लेकर भी विवादों का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से विरोध को देखते हुए बाद में कल्याण ज्वेलर्स ने विवादित ऐड श्रृंखला को वापस लेने का एलान किया था।

80 साल-80 किस्से: राज कपूर ने की थी अमिताभ के सुपरस्टार बनने की भविष्यवाणी, कुछ ही दिन बाद ही सच हुई बात

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इन सबके अलावा बीते दिनों अभिनेता ने एक पान मसाला ब्रांड के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर मुसीबत मोल ली थी। दरअसल, अभिनेता को पान मसाला का विज्ञापन करते देख उनके फैंस भड़क गए थे। इतना ही नहीं इस मामले में अभिनेता के खिलाफ लीगल नोटिस तक जारी हो गया था, जिसके बाद फैंस की नाराजगी को देखते हुए अभिनेता ने खुद को पान मसाला ब्रांड से अलग कर लिया था।

80 साल-80 किस्से: जानिए 80 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं बिग बी, अपनाते हैं यह रुटीन और डाइट प्लान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें