फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameesha Patel Relationship: क्या गदर की 'सकीना' को मिल गया सच्चा प्यार? शादी की खबरों पर अमीषा पटेल ने कही ये बात

Tue, 04 Jan 2022 02:22 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फैसल पटेल और अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैसल पटेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट साझा की थी। जब से ही दोनों के रिश्ते पर सवाल उठना शुरू हो गए थे। हालांकि इन अफवाहों को हवा तब मिली जब फैसल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अमीषा पटेल को प्रपोज किया और कुछ समय बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
इन अफवाहों को विराम देते हुए अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में दोनों के रिश्ते का सच बताया है।

विज्ञापन

2 of 5
अमीषा और फैसल - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा ने बताया, फैसल ने क्यों किया प्रपोज?
अमीषा पटेल ने कहा कि फैसल दिवंगत नेता अहमद पटेल के बेटे हैं और मैं भी एक नेता की बेटी हूं। यही वजह है कि मैं और फैसल एक दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं। हम अच्छे दोस्त हैं। उनकी बहन भी मेरी काफी अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने ने ट्विटर पर प्रपोजल वाला मैसेज मजाक के तौर पर किया था। मैं सिंगल हूं और सिंगल खुश हूं।
विज्ञापन

3 of 5
अमीषा, फैसल और उनके दोस्त - फोटो : सोशल मीडिया
तीन पीढ़ियों से है जान पहचान
अमीषा पटेल ने आगे कहा, 'हम दोनों पॉलिटिकल बैकग्राउंड से आते हैं। मेरे दादा, बैरिस्टर रजनी पटेल ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ काम किया था। जबकि फैसल के पिता अहमद पटेल ने सोनिया गांधी के साथ। हमारे परिवार एक-दूसरे को तीन पीढ़ियों से जानते हैं। यही वजह है कि मैं फैसल के पिता अहमद अंकल के बहुत करीब थी। फैसल और मेरे कई दोस्त भी कॉमन हैं।'

4 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या भविष्य में शादी करेंगी अमीषा?
अमीषा ने यह भी कहा कि मैं सिंगल हूं और भविष्य में शादी करने का मेरा कोई विचार नहीं है। मेरा मानना है कि रिलेशनशिप में आने के बाद आप इमोश्नली बहुत ज्यादा एग्जॉस्ट हाे जाते हो। इन सबके के लिए मेरे पास समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अपकमिंग फिल्में
अगर अमीषा पटेल के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इस वक्त सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर' के सिक्वेल की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें