फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: वायरल हो रही हैं कटरीना कैफ की यह तस्वीरें, मंगलसूत्र पहने हुए लग रही हैं खूबसूरत

Tue, 04 Jan 2022 01:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कटरीना कैफ मंगसूत्र पहने हुए दिख रही हैं। गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल पिछले साल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। अब वह अपने नये घर में पोज देते हुए दिखी हैं। इन तस्वीरों को कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सनी कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ ने अलग-अलग पोज में कुल तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके गले में मंगलसूत्र दिख रहा है और वह मुस्कुरा रही हैं। तस्वीरों में कटरीना कैफ को डेनिम हॉट पैंट और एक बेज जिप-अप जम्पर पहने देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
यह तस्वीरें कटरीना कैफ के जुहू स्थित नए घर की हैं। इस घर में कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद शिफ्ट हुए हैं। इन तस्वीरों में कटरीना कैफ के फैंस उनके मंगलसूत्र की करीबी झलक देख सकते हैं।
 

4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ की इन तस्वीरों को अब तक 18 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इन पर जमकर टिप्पणियां आ रही हैं। कटरीना का हीरे से जड़ा मंगलसूत्र सब्यसाची के बंगाल टाइगर कलेक्शन से है और इसमें काले और सोने के मोती और दो छोटे ड्रॉप-डाउन हीरे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में आलीशान सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में हुई थी। जिसके बाद दोनों ही हनीमून के लिए मालदीव गये थे। इससे पहले कटरीना कैफ ने पिछले साल 25 दिसंबर को विक्की कौशल के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह विक्की कौशल के गले लग रही थीं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें